पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्स पर पथराव, एक जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के आरा स्टेशन के समीप शरारती तत्वों ने पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के एसी बोगी पर पथराव कर दिया, जिसमें एक यात्री जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ शरारती तत्वों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी. इस मामले में बक्सर में यात्री ने लिखित […]
विज्ञापन
बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के आरा स्टेशन के समीप शरारती तत्वों ने पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के एसी बोगी पर पथराव कर दिया, जिसमें एक यात्री जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ शरारती तत्वों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी.
इस मामले में बक्सर में यात्री ने लिखित आवेदन बक्सर आरपीएफ को दिया है, जहां आरपीएफ आगे की कार्रवाई में जुट गयी. बताया जाता है कि पाटलिपुत्रा से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल को जानी वाली पाटलिपुत्रा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस सोमवार को जैसे ही आरा स्टेशन से खुली.
तभी कुछ दूरी पर शरारती तत्वों ने एसी बोगी में पथराव कर दिया, जिसमें बी-1 पर पथराव कर दिया, जिसमें कांच टूट गया और सीट नंबर 39 पर बैठी नंदित्या देवी को एक पत्थर जा लगी और वह जख्मी हो गयी.
उन्होंने इसकी सूचना एस्कॉर्ट पार्टी को दी. सूचना मिलते ही एस्कॉर्ट पार्टी ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी. सूचना मिलते ही अधिकारियों को बीच हड़कंप मच गया. इसके बाद कंट्रोल ने इसकी सूचना बक्सर आरपीएफ पोस्ट को दी, तब तक ट्रेन बक्सर पहुंचने वाली थी. आरपीएफ के जवान जैसे ही पाटलिपुत्रा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस बक्सर पहुंची यात्री से लिखित आवेदन लिया.
इसके बाद आरपीएफ ने जख्मी के इलाज के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन को सूचना दी. जहां जख्मी यात्री का इलाज पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर किया गया.
वहीं पथराव की सूचना मिलते ही आरा आरपीएफ के जवान शरारती तत्वों के खिलाफ छापेमारी शुरु कर दिया. वहीं बक्सर आरपीएफ ने यात्री से लिखित आवेदन लेने के बाद आरा आरपीएफ को भेज दिया. आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एसकेएस राठौर ने बताया कि शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पथराव किया था. मामले की जांच की जा रही है. शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










