डॉक्टरों से मारपीट की घटना के बाद आइएमए नाराज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बक्सर : गत दिनों डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद चिकित्सकों में नाराजगी है. सुरक्षा नहीं मिलने पर चिकित्सकों ने इमरजेंसी सेवा ठप करने की चेतावनी दी है. मंगलवार को इस मसले को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन की संयुक्त आपातकालीन बैठक नगर स्थित रेडक्रॉस सोसाइटी भवन में देर […]
विज्ञापन
बक्सर : गत दिनों डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद चिकित्सकों में नाराजगी है. सुरक्षा नहीं मिलने पर चिकित्सकों ने इमरजेंसी सेवा ठप करने की चेतावनी दी है. मंगलवार को इस मसले को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन की संयुक्त आपातकालीन बैठक नगर स्थित रेडक्रॉस सोसाइटी भवन में देर शाम की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि डॉक्टरों की सुरक्षा को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.
आपके शहर में
विज्ञापन
डॉक्टरों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है. इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि जो भी इमरजेंसी सेक्टर के हॉस्पिटल हैं, उनकी देखरेख के लिए प्रशासन की मदद से एक सेक्शन फोर्स की व्यवस्था रहेगी.
इससे किसी भी आपातकालीन से निबटा जा सके. बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि जिस परिजन के द्वारा इस तरह की मारपीट की घटना काे अंजाम दिया जा रहा है. उस पर नर्सिंग होम प्रोटेक्शन एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
ज्ञात हो कि रविवार को सदर अस्पताल के डॉक्टर आरके गुप्ता एवं हृदय रोग के डॉक्टर अरुण कुमार के साथ मरीजों के इलाज के दौरान मारपीट की गयी थी. इसके बाद से डॉक्टरों में आक्रोश कायम हो गया है. डॉक्टर का कर्तव्य है दूसरे का जान बचाना. जब डॉक्टर की ही जान सुरक्षित न हो तो समाज का क्या हो सकता है. यह आप सोच सकते हैं.
यह भी निर्णय लिया गया कि स्थिति ऐसे ही बनी रहेगी तो कोई भी अस्पताल यहां आपातकालीन सेवा नहीं चालू रखेंगे. उस स्थिति में बक्सर के वे गंभीर मरीज जो इन व्यवस्थाओं में ठीक हो सकते हैं, उन्हें भी बाहर जाना पड़ सकता है. बैठक में डीएसपी सतीश कुमार और मॉडल थानाप्रभारी दोनों लोगों की उपस्थिति रही.
पुलिस अधिकारियों ने डॉक्टरों को हर संभव सुरक्षा देने का भरोसा जताया. सभी वक्ताओं ने अपने- अपने विचार रखें. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से भी इस तरह की परेशानियों को मिलकर अवगत करायेगा. इससे आनेवाले दिनों में इस तरह की परिस्थितियों से निबटा जा सके.
इसमें डॉ सीएम सिंह, डॉ विनोद कुमार सिंह, डॉक्टर महेंद्र प्रसाद, रेडक्रॉस के अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार सिंह, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सेक्रेटरी वीके सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉक्टर तनवीर फरीदी, डॉ रंगनाथ तिवारी, डॉक्टर विनोद मिश्रा, डॉक्टर गांगेय राय, डॉ शैलेश राय, डॉ सच्चिदानंद राय, डॉक्टर अनिल कुमार सिंह समेत जिले के अन्य कई चिकित्सक मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन