प्रवासी लाभार्थियों को परिवार नियोजन की मिलेगी जानकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2019 6:41 AM
विज्ञापन
बक्सर : त्योहारों की शुरुआत होते ही राज्य के बाहर रहकर रोजगार करने वाले प्रवासी लोग वापस अपने घर लौटने लगे हैं. परिवार नियोजन के लिहाज से यह समय अत्यधिक महत्वपूर्ण होने वाला है. इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने इस अवधि के दौरान अधिक से अधिक प्रवासी लोगों को परिवार नियोजन पर जानकारी देने […]
विज्ञापन
बक्सर : त्योहारों की शुरुआत होते ही राज्य के बाहर रहकर रोजगार करने वाले प्रवासी लोग वापस अपने घर लौटने लगे हैं. परिवार नियोजन के लिहाज से यह समय अत्यधिक महत्वपूर्ण होने वाला है. इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने इस अवधि के दौरान अधिक से अधिक प्रवासी लोगों को परिवार नियोजन पर जानकारी देने एवं साधनों के इस्तेमाल को सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाने का फैसला लिया है.
इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर आगामी परिवार नियोजन पखवारे के दौरान प्रवासी लाभार्थियों को परिवार नियोजन पर अधिक जागरूक करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया है.
बक्सर में पुरुष नसबंदी एक भी नहीं
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 (2015-16) के मुताबिक बक्सर जिले में पुरुष नसबंदी का प्रतिशत 0 है जो स्पष्ट दर्शाता है कि पुरुषों को परिवार नियोजन में भागीदार बनाने के लिए जागरूकता की जरूरत है. स्वास्थ्य विभाग इस ओर प्रयासरत है तथा हर स्तर पर सरकार द्वारा पुरुषों की सहभागिता परिवार नियोजन में बढ़े इसके लिए प्रयत्न किये जा रहे हैं.
परिवार नियोजन पखवारे के तहत दिनांक 20 नवंबर तक आशा एवं आशा फैसिलिटेटर द्वारा लक्षित प्रवासी परिवारों में गृह भ्रमण के दौरान परामर्श दिया जायेगा. इस समय दी गयी परामर्श सामग्री का उपयोग करते हुए दंपत्तियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी दी जायेगी. दंपत्तियों से बात कर उपयुक्त समय में गर्भधारण और बच्चों के बीच सही अंतराल के साथ स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए आशा कार्यकर्ताओं द्वारा परामर्श दिया जायेगा.
ऑडियो एवं वीडियो से जागरूकता पर बल: आम लोगों को परिवार नियोजन पर जागरूक करने के लिए ऑडियो एवं वीडियो का भी सहारा लिया जायेगा. इसके लिए ‘स्वस्थय जीवन – एक महत्वपूर्ण पहल’ के नाम से विशेष जागरूकता अभियान की भी शुरुआत होगी. इसके अंतर्गत 25 से 31 अक्टूबर तक प्रवासी लक्षित परिवारों को ध्यान में रखकर परिवार नियोजन के संदेशों को माइकिंग द्वारा प्रसारित किया जायेगा.
लक्षित लाभार्थियों तक सरलतापूर्वक सूचना पहुंचाने व प्रचार-प्रसार के लिए ऑडियो एवं वीडियो माध्यम का भी उपयोग किया जायेगा. 22 अक्टूबर को प्रखंड स्तर पर सभी आशा कार्यकर्ताओं का दो या तीन बैच में आयोजित किये जाने वाले प्रशिक्षण कार्यशाला में बीसीएम आशा कार्यकर्ताओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे.
साथ ही आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे गृह भ्रमण के दौरान परिवार नियोजन पखवाड़ा के लिए लक्षित लाभार्थियों की सूची तैयार कर संबंधित आशा फैसिलिटेटर के माध्यम से बीसीएम को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है.
विशेष कार्यशाला का आयोजन कर आशा को दी जायेगी जानकारी
ऑडियो व वीडियो के माध्यम से किया जायेगा प्रचार-प्रसार
घर-घर जाकर आशा प्रवासी निवासियों को बतायेंगी परिवार नियोजन का लाभ
आज से की जायेगी प्रशिक्षण की शुरुआत
पत्र के माध्यम से बताया गया है कि आगामी परिवार नियोजन पखवारा पुरुष नसबंदी पर आधारित होगा. इसे ध्यान में रखते हुए बाहर से आये प्रवासी लाभार्थियों को परिवार नियोजन के लिए जागरूक किया जायेगा. जिसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं की होगी. उनके द्वारा अपने क्षेत्र में गृह भ्रमण कर लोगों को परिवार नियोजन के फायदे, परिवार नियोजन के साधनों के विषय में जानकारी के साथ उत्सुक लोगों को साधनों की उपलब्धता करायी जायेगी.
इसको लेकर जिले के सभी आशा कार्यकर्ताओं को प्रखंडवार प्रशिक्षण प्रदान कराया जायेगा. यह प्रशिक्षण 22 अक्तूबर से शुरू होगा जिसमें अलग-अलग बैच के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान कराया जायेगा. साथ ही कार्यशाला में आशा कार्यकर्ताओं को परामर्श सामग्री का उपयोग एवं वितरण की विस्तृत जानकारी भी दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










