पलिया में मिल में सो रहे व्यक्ति को अपराधियों ने मारी गोली
Updated at : 05 Sep 2019 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

राजपुर : थाना क्षेत्र के पलिया गांव स्थित राइस मिल में सो रहे भूतपूर्व सैनिक शिवमुनि कुम्हार को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, ईसापुर परसथुआ मुख्य मार्ग स्थित प्राथमिक स्कूल के बगल में राइस मिल में मंगलवार की रात शिवमुनि कुम्हार अपने मिल पर […]
विज्ञापन
राजपुर : थाना क्षेत्र के पलिया गांव स्थित राइस मिल में सो रहे भूतपूर्व सैनिक शिवमुनि कुम्हार को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, ईसापुर परसथुआ मुख्य मार्ग स्थित प्राथमिक स्कूल के बगल में राइस मिल में मंगलवार की रात शिवमुनि कुम्हार अपने मिल पर सो रहे थे.
वहीं मिस्त्री देर रात को आटा पीस रहा था. तभी लगभग तीन से चार की संख्या में अपराधी मिल के पिछले दीवार के सहारे प्रवेश कर सोये अवस्था में गोलीबारी करना शुरू कर दिया. संयोग ही कहा जायेगा कि अपराधियों द्वारा तीन से चार गोलियां मारी गयी, लेकिन संयोगवश एक गोली उनके पैर में जा लगी.
तभी इनके चिल्लाने की आवाज सुनकर मिस्त्री दौड़कर पहुंचा और लगा जोर-जोर से चिल्लाने. जिसकी आवाज सुनकर गांव के ग्रामीण हो हल्ला करने लगे. आवाज सुनते ही अपराधी भाग खड़े हुए. अंधेरे का फायदा उठाते हुए अपराधी भागने में सफल हो गये. घायल भूतपूर्व सैनिक को आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
बैंक कर्मी के खाते से उचक्कों ने पैसे उड़ाये
बक्सर. एक बैंककर्मी के खाते में उचक्कों ने पैसे डालकर बैंककर्मी के भी कुछ पैसे निकालने का मामला प्रकाश में आया है. बैंककर्मी के बयान पर नगर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामला दर्ज करते ही मामले की जांच में जुट गयी है.
पुलिस को दिये आवेदन में बताया गया कि राजपुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव के रहने वाले संजीव कुमार बैंक में नौकरी करते हैं. 30 अगस्त को उनके एसबीआइ के खाते में किसी ने 39 हजार रुपये डाल दिये. कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके खाते से 20-20 हजार रुपये करके दो बार में 40 हजार रुपये निकाल लिये गये हैं.
उन्होंने पाया कि उनके खाते में 39 हजार रुपये डालकर 40 हजार रुपये की निकासी की गयी है, जिसमें एक हजार रुपये उनका है. उन्होंने इसकी सूचना बैंक मैनेजर को दिया. साथ ही नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. नगर थाना प्रभारी शेर असलम अंसारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मामला पूरा उलझा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




