जमीन विवाद में वृद्ध को लगी गोली

Updated at : 23 May 2019 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में वृद्ध को लगी गोली

बक्सर : इटाढ़ी थाना क्षेत्र के खतिबा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में भिड़ंत हो गयी, जहां एक पक्ष के लोगों ने गोली चला दी, जिसमें एक गोली झगड़ा छुडाने गये बहनोई को जा लगी. गोली लगते ही वृद्ध जमीन पर गिर गया. आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर […]

विज्ञापन

बक्सर : इटाढ़ी थाना क्षेत्र के खतिबा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में भिड़ंत हो गयी, जहां एक पक्ष के लोगों ने गोली चला दी, जिसमें एक गोली झगड़ा छुडाने गये बहनोई को जा लगी. गोली लगते ही वृद्ध जमीन पर गिर गया. आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज कर घर भेज दिया. जख्मी वृद्ध यूपी के बलिया जिले के बैरिया गांव के रहने वाले वकील बिंद बताये जाते हैं.

बताया जाता है कि वकील बिंद अपने साले की जमीन विवाद को सुलझाने के लिए खतिबा गांव आये थे. बुधवार की सुबह वकील के दो साले दीनानाथ बिंद और राजकुमार बिंद जमीन विवाद को लेकर लड़ रहे थे. दोनों को लड़ता देख उनके बहनोई वकील बिंद छुड़ाने गये. तभी किसी ने गोली चला दी, जिसमें एक गोली वकील बिंद के पैर में जा लगी और वह जख्मी हो गये.
आनन-फनन में वकील के साले बालेश्वर बिंद और उनके परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने वकील बिंद का इलाज कर घर भेज दिया. वहीं वकील के साले बालेश्वर बिंद के बयान पर दीनानाथ बिंद, राजकुमार बिंद और राहुल कुमार के खिलाफ इटाढ़ी थाने में मामला दर्ज कराया गया. मामला दर्ज होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. इटाढ़ी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जमीन विवाद का फैसला करने जख्मी आये थे. किसी ने उन्हें गोली मारी है. इसकी जांच की जा रही है. बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन