रिजल्ट आते ही मंदिरों में माथा टेकने का सिलसिला रहा जारी

Updated at : 27 Jun 2018 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
रिजल्ट आते ही मंदिरों में माथा टेकने का सिलसिला रहा जारी

बक्सर : मैट्रिक का परीक्षाफल आते ही शाम में छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों की भीड़ मंदिरों में जुटनी शुरू हो गयी. शहर के प्रसिद्ध मंदिर नाथ बाबा, काली स्थान में छात्र-छात्राओं ने माथा टेक आगे की पढ़ाई के लिए आशीर्वाद लिया़ छात्र-छात्राएं अपने-अपने आगे के भविष्यों के लिए तथा परीक्षा में आये अच्छे परीक्षाफल के […]

विज्ञापन

बक्सर : मैट्रिक का परीक्षाफल आते ही शाम में छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों की भीड़ मंदिरों में जुटनी शुरू हो गयी. शहर के प्रसिद्ध मंदिर नाथ बाबा, काली स्थान में छात्र-छात्राओं ने माथा टेक आगे की पढ़ाई के लिए आशीर्वाद लिया़ छात्र-छात्राएं अपने-अपने आगे के भविष्यों के लिए तथा परीक्षा में आये अच्छे परीक्षाफल के लिए भगवान को धन्यवाद दिया. शाम में प्राचीन मंदिरों की दुकानों पर काफी भीड़-भाड़ का माहौल देखा गया, जिसके कारण जाम का स्थिति बनी रही.

प्रशासनिक अधिकारी, इंजीनियर व डॉक्टर बनने की इच्छा जाहिर की छात्रों ने : मैट्रिक का परीक्षाफल आते ही छात्र-छात्राओं ने प्रशासनिक अधिकारी, इंजीनियर व डॉक्टर बनने की इच्छा जाहिर की. इंजीनियर व डॉक्टर बनने के लिए छात्र-छात्राओं ने साइंस में नामांकन लेने की बात कही. वहीं प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए छात्र-छात्राओं में कला विषय में नामांकन कराने की बात कही.
रिजल्ट आते ही खुशी से झूम उठे छात्र : मैट्रिक की परीक्षा में राज्य में सातवें स्थान आने पर छात्र-छात्राओं के बीच काफी खुशी देखी गयी. छात्रों व अभिभावकों के बीच चहलकदमी का माहौल देखा गया. वहीं छात्रों के अभिभावकों ने कहा कि छात्रों की कड़ी लगन व परिश्रम का फल आज उन्हें मिल गया. इससे बढ़कर और क्या बात हो सकती है.
एक दूसरे को बधाई देने का दौर रहा जारी : मैट्रिक का रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राएं एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आये. वहीं उनके अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर उनका हौसला अफजाई किया. अभिभावकों ने कहा कि हमारे लड़कों द्वारा किया गया मेहनत आज रंग लाया है, जिसके कारण उन्हें आज मैट्रिक में अच्छे अंक प्राप्त हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन