डीएम-एसपी पहुंचे अस्पताल, जाना घायलों का हाल

बक्सर : इधर शुक्रवार की सुबह जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर वहां इलाजरत मरीजों से उनका हालचाल पूछा. अस्पताल से मिल रही सरकारी सुविधाओं की जानकारी दोनों वरीय अधिकारियों ने मरीजों से ली. इलाज में किसी तरह की कोई कोताही न हो इसको लेकर सिविल सर्जन को डीएम ने […]
बक्सर : इधर शुक्रवार की सुबह जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर वहां इलाजरत मरीजों से उनका हालचाल पूछा. अस्पताल से मिल रही सरकारी सुविधाओं की जानकारी दोनों वरीय अधिकारियों ने मरीजों से ली. इलाज में किसी तरह की कोई कोताही न हो इसको लेकर सिविल सर्जन को डीएम ने विशेष निर्देश दिया.
सदर अस्पताल में डीएम व एसपी के पहुंचने के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गयी. जिलाधिकारी बारी-बारी से सदर अस्पताल में भर्ती करीब आठ मरीजों से इलाज एवं वहां मिल रहे सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली. जिलाधिकारी ने बताया कि इलाज में किसी तरह की कोई लापरवाही न हो इसका पूरा ध्यान अस्पताल प्रशासन को रखने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों को सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ उन तक पहुंचाया जायेगा. इसके लिए जिला प्रशासन आवश्यक कागजी कार्रवाई करने में जुटा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




