डुमरांव स्टेशन पर मोबाइल चोरी करते चोर गिरफ्तार

Updated at : 16 May 2018 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरांव स्टेशन पर मोबाइल चोरी करते चोर गिरफ्तार

बक्सर : जीआरपी थाना पुलिस ने एक चोर को डुमरांव स्टेशन पर मोबाइल चोरी करते हुए गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद किया है. गिरफ्तार चोर भोजपुर जिले के बिहिया थाने के साहब टोला का रहने वाला साकेत कुमार चौधरी बताया जाता है. बताया जाता है कि यूपी […]

विज्ञापन

बक्सर : जीआरपी थाना पुलिस ने एक चोर को डुमरांव स्टेशन पर मोबाइल चोरी करते हुए गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद किया है. गिरफ्तार चोर भोजपुर जिले के बिहिया थाने के साहब टोला का रहने वाला साकेत कुमार चौधरी बताया जाता है. बताया जाता है कि यूपी के वाराणसी के रहने वाले हरिनारायण चतुर्वेदी किसी काम से डुमरांव स्टेशन आये थे. वह काम खत्म कर वाराणसी लौट रहे थे. जैसे ही वह ट्रेन पकड़ने के लिए डुमरांव स्टेशन पर आएं तभी एक चोर उनकी पॉकेट से मोबाइल चुरा कर भागने लगा.

चोर को मोबाइल ले जाते देख हरिनारायण ने चिल्लाना शुरू किया. हरिनारायण की आवाज सुनकार ड्यूटी कर रहे जीआरपी के जवानों ने दौड़कर चोर को पकड़ लिया. पुलिस ने जब चोर की तलाशी ली तो उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ. वहीं हरिनारायण चतुर्वेदी के बयान पर चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. जीआरपी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार राय ने बताया कि चोर के पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ है. पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया गया है. यात्री के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन