छठी से 12वीं की पाठ्य पुस्तकों पर रहेगी जानकारी

बक्सर : राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण एनसीईआरटी छठी की सभी पाठ्यपुस्तकों में हेल्पलाइन और पोक्सों ई बॉक्स के संबंध में जानकारी प्रकाशित की है. जानकारी एनसीईआरटी की छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक कि सभी पाठ्य पुस्तकों के पीछे के कवर में चाइल्ड लाइन बच्चों के लिए हेल्पलाइन एवं पॉक्सो ई बॉक्स की जानकारी […]
बक्सर : राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण एनसीईआरटी छठी की सभी पाठ्यपुस्तकों में हेल्पलाइन और पोक्सों ई बॉक्स के संबंध में जानकारी प्रकाशित की है. जानकारी एनसीईआरटी की छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक कि सभी पाठ्य पुस्तकों के पीछे के कवर में चाइल्ड लाइन बच्चों के लिए हेल्पलाइन एवं पॉक्सो ई बॉक्स की जानकारी शामिल की गयी है.
इसके माध्यम से शिक्षक और अभिभावक बच्चों से जुड़ी आपातकालीन समस्याओं से निबटने के लिए तत्काल संपर्क कर सकेंगे. सुरक्षा व शिकायतों के संबंध में जानकारी से बच्चों को लैस करने के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय और एनसीईआरटी से इस सूचना को प्रकाशित करने का अनुरोध किया था. एनसीईआरटी को भी सलाह दी गयी है कि इस मुद्दे पर सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में भी अध्याय हो सकता है. यह जानकारी 12 वीं कक्षा तक की दी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




