बरात से पहले ही चोरों ने कर ली आभूषण चोरी

Updated at : 29 Nov 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
बरात से पहले ही चोरों ने कर ली आभूषण  चोरी

डुमरांव : बेटी की बरात आने से पहले ही नामजद चोरों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश कर आभूषण सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. इस दौरान नींद खुलते ही परिजनों ने भाग रहे एक चोर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया. यह घटना स्थानीय थाना के […]

विज्ञापन

डुमरांव : बेटी की बरात आने से पहले ही नामजद चोरों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश कर आभूषण सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. इस दौरान नींद खुलते ही परिजनों ने भाग रहे एक चोर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया. यह घटना स्थानीय थाना के सफाखाना रोड मुहल्ला में सोमवार की देर रात घटी. इस मामले में पीड़ित गृहस्वामी ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस दो आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक सिमरी के डुमरी गांव निवासी जयप्रकाश कुंवर है, जिसे जेल भेज दिया गया.

जबकि अन्य दो आरोपितों में सफाखाना रोड के मंटू राय और अकालूपुर के अनिल यादव शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. घटना को लेकर बताया जाता है कि सफाखाना रोड के श्रीमन नारायण पाठक के घर मंगलवार को बेटी की बरात भोजपुर के करनामेपुर गांव से आनेवाली थी. पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा था.

सोमवार की रात घर की महिलाएं देर रात तक मांगलिक गीत गाकर सोने चली गयीं. इसी दौरान तीन युवक चोरी की नीयत से दीवार फांदकर घर में प्रवेश कर गये और कीमती सामान से भरे दो अटैची लेकर फरार हो गये. भागने के दौरान परिजनों ने एक युवक को धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया. गृहस्वामी के अनुसार चोरी गये सामान में कीमती साड़ियां सहित आभूषण शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन