ट्रेन में रोते मिला यूपी का बच्चा

बक्सर : ट्रेन में लावारिस हालत में यूपी के किशोर को आरपीएफ ने सोमवार को बरामद किया. बरामदगी के साथ ही बच्चे द्वारा बताये गये पत्ते पर उसके परिजनों को सूचना दी गयी.आरपीएफ बच्चे को परिजनों के आने तक चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है. इसके साथ ही यह भी जांच कर रही है कि […]
बक्सर : ट्रेन में लावारिस हालत में यूपी के किशोर को आरपीएफ ने सोमवार को बरामद किया. बरामदगी के साथ ही बच्चे द्वारा बताये गये पत्ते पर उसके परिजनों को सूचना दी गयी.आरपीएफ बच्चे को परिजनों के आने तक चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है. इसके साथ ही यह भी जांच कर रही है कि बच्चा कैसे यहां तक पहुंचा. जानकारी के अनुसार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस अप में जा रही थी. इसी दौरान एस-फोर बोगी में बैठ कर एक बच्चा रो रहा था. यात्रियों ने बच्चे से रोने की वजह पूछी, तो वह कुछ भी बता नहीं पा रहा था. इसके बाद यात्रियों ने इसकी सूचना स्कॉर्ट टीम को दी. ट्रेन जब बक्सर पहुंची,
तो बच्चे को आरपीएफ के हवाले किया गया, जहां बच्चे को आरपीएफ ने खाना खिलाने के बाद उसके घर का पता पूछा. वहीं, बच्चे के बताये पत्ते पर परिजनों को सूचना दी. इस दौरान परिजनों ने बताया कि बच्चा मूल रूप से बलिया जिले के कोटवा नारायणपुर गांव का रहनेवाला दयाशंकर मल्लाह का पुत्र आकाश कुमार है, जिसको शुक्रवार को ही गांव के कुछ बच्चे घूमने के लिए बहला फुसला कर लाये थे, जहां से वह उन बच्चों के साथ बिछड़ कर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में बैठ गया. परिजनों के आने तक बच्चे को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है. इसके साथ ही कई बिंदुओं पर जांच भी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




