भाजपा जिलाध्यक्ष समेत सात पर एफआइआर

बक्सर : केंद्र सरकार के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट के मामले में कांग्रेस नेता कामेश्वर पांडेय ने भाजपा के जिलाध्यक्ष समेत 20 अज्ञात लोगों पर एफआइआर दर्ज करायी है.दर्ज एफआइआर में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस शांतिपूर्ण अपना विरोध जता रही थी. इस दौरान भाजपा […]
बक्सर : केंद्र सरकार के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट के मामले में कांग्रेस नेता कामेश्वर पांडेय ने भाजपा के जिलाध्यक्ष समेत 20 अज्ञात लोगों पर एफआइआर दर्ज करायी है.दर्ज एफआइआर में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस शांतिपूर्ण अपना विरोध जता रही थी. इस दौरान भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता हिंसक हो उठे और मारपीट करनी शुरू कर दी.
भाजपा नेताओं के उकसावे पर पुलिसवालों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इसे लेकर कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, निर्भय कुमार राय समेत सात लोगों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करायी है. विदित हो कि कार्यक्रम के दौरान किला मैदान सोमवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के लोगों पर एफआइआर दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




