पुरानी नालियों व गलियों की स्थिति हो गयी है जर्जर

बक्सर : वार्ड में पहले पांच साल में बहुत ही कम निर्माण कार्य हुए हैं. स्वच्छता को लेकर घर-घर कचरे की उठाव की व्यवस्था की गयी है. नगर पर्षद से कर्मी समयानुसार आकर सीटी बजाकर कचरे का उठाव करते हैं. वार्ड के प्रतिनिधियों ने वार्ड के विकास में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. वार्ड की ज्यादातर […]
बक्सर : वार्ड में पहले पांच साल में बहुत ही कम निर्माण कार्य हुए हैं. स्वच्छता को लेकर घर-घर कचरे की उठाव की व्यवस्था की गयी है. नगर पर्षद से कर्मी समयानुसार आकर सीटी बजाकर कचरे का उठाव करते हैं. वार्ड के प्रतिनिधियों ने वार्ड के विकास में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. वार्ड की ज्यादातर गलियों का निर्माण कार्य हो गया है.
सभी गलियों के निर्माण के साथ नालियों का निर्माण नहीं कराया जा सका है. वार्ड में अभी भी कई गलियों का निर्माण कार्य कराया जाना है. नालियों के निर्माण नहीं होने से लोग अपने घरों का पानी सड़क पर ही निस्तारित कर देते हैं, जिससे वार्ड की गलियों में जलजमाव की स्थिति कायम हो गयी है. वार्ड में कचरा निस्तारण के साथ जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, पेयजल की समस्या है. कचरा के निस्तारण के लिए वार्ड में कोई जगह निर्धारित नहीं है.
वार्डवासी अपने कचरे का निस्तारण वार्ड की खाली जगहों में ही कर देते हैं. समस्याओं को दूर करने के लिए वार्ड के लोगों ने इस साल बदलाव करते हुए एक नये व्यक्ति को अपना वार्ड पार्षद बनाया है. चयनित नये वार्ड पार्षद से वार्ड की जनता काफी उम्मीदें लगाये बैठी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




