इंटर रिजल्ट : एआइएसएफ का प्रदर्शन

Updated at : 06 Jun 2017 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
इंटर रिजल्ट : एआइएसएफ का प्रदर्शन

बक्सर : इंटरमीडिएट परीक्षा घोटाला को लेकर एआइएसएफ बक्सर जिला पर्षद ने शहर के नगर थाने के पास जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें करीब एक घंटे तक बक्सर-चौसा मार्ग पर जाम लगा रहा. वहीं, कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. साथ ही एक मार्च निकाल कर नारों के साथ ज्योति प्रकाश […]

विज्ञापन

बक्सर : इंटरमीडिएट परीक्षा घोटाला को लेकर एआइएसएफ बक्सर जिला पर्षद ने शहर के नगर थाने के पास जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें करीब एक घंटे तक बक्सर-चौसा मार्ग पर जाम लगा रहा. वहीं, कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. साथ ही एक मार्च निकाल कर नारों के साथ ज्योति प्रकाश चौके से होते हुए शहर में भ्रमण किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एआइएसएफ के जिला सचिव विमल कुमार ने की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इंटर की कापी को पुन जांच कराये.

साथ ही जांच करनेवाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी करे. उन्होंने कहा कि बिहार को एक बार फिर नीतीश कुमार ने बदनाम करा दिया. बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर पूरा देश हंस रहा है. पिछले साल ही फर्जी टॉपर के खिलाफ कार्रवाई के बाद भी सरकार इस बारे में कोई कड़ी निर्णय नहीं लिया. उन्होंने कहा कि अगर छात्रों के साथ न्याय नहीं हुआ, तो पूरे राज्य में आंदोलन किया जायेगा. साथ ही बोर्ड के सचिव को बरखास्त करने की मांग की. मौके पर लक्ष्मी कुमारी, संतोष पांडेय, प्रभात कुमार, राहुल चौबे, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन