Prostitution racket का शिकार बना व्यवसायी का बेटा , बदनाम करने का भय दिखा कर वसूल लिए 21.75 लाख
Prostitution racket वाट्सअप पर लड़की का फोटो था और इस दौरान उसे ऑनलाइन सेक्स का ऑफर दिया. साथ ही कुछ लड़कियों के फोटो भी भेज कर सेलेक्ट करने को कहा. सारा खेल जून में ही शुरू हुआ.
छत्तीसगढ़ के एक बड़े व्यवसायी के बेटे के सेक्सटॉर्शन (Prostitution racket) का शिकार होने का मामला प्रकाश में आया है. साइबर बदमाशों ने उसके न्यूड फोटो को सोशल मीडिया पर डाल कर बदनाम करने का भय दिखा कर कई किस्तों में अलग-अलग खातों में 21.75 लाख रुपये वसूल लिए. लेकिन, साइबर बदमाशों की पैसों की मांग लगातार बढ़ती गयी और ब्लैकमेलिंग करते रहे. अंत में बेटे ने अपने पिता को सारी बातें बतायीं और फिर बेटे के बयान के आधार पर पटना के एयरपोर्ट थाने में केस दर्ज किया गया है. व्यवसायी का बेटा जगदेव पथ में रहता है. एयरपोर्ट थानाध्यक्ष विनोद पीटर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.
आपके शहर में
पुलिस के अनुसार, साइबर बदमाशों ने फेसबुक के प्राेफाइल से उसका मोबाइल नंबर निकाला और फिर वाट्सएप से कनेक्ट हो गया. वाट्सअप पर लड़की का फोटो था और इस दौरान उसे ऑनलाइन सेक्स का ऑफर दिया. साथ ही कुछ लड़कियों के फोटो भी भेज कर सेलेक्ट करने को कहा. सारा खेल जून में ही शुरू हुआ. व्यवसायी का बेटा ऑनलाइन सेक्स के लिए तैयार हो गया और उसने एक लड़की को सेलेक्ट कर लिया. इसी बीच एक वीडियो कॉल आया और उसे उसने रिसीव कर लिया. इसके बाद वह भी न्यूड हो गया और इसी दौरान साइबर बदमाशों ने स्क्रीन शॉट ले लिया और फिर ब्लैकमेलिंग करने लगे.
साथ ही पैसे नहीं देने पर समाज में बदनाम करने की धमकी आने लगा. इतना ही नहीं रकम नहीं देने पर पुलिस में शिकायत करने तक की धमकी दी. व्यवसायी का बेटा डर गया और फिर उसने नवंबर तक उसके खाते में कभी 50 हजार तो कभी 25 हजार रुपये करके डालने लगा. लेकिन उनकी मांग खत्म नहीं हुई और उसने 21.75 लाख रुपया बदमाशों के खाते में डाल दिया. लेकिन फिर भी मांग खत्म नहीं हुई तो उसने अपने पिता को सारी बातें बता दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए