BSSC CGL Admit Card: बिहार सीजीएल प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा से पहले जाने ये बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2022 12:06 PM
BSSC CGL Pre Admit Card 2022 जारी हो गया है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. राज्य सरकार के द्वारा विभिन्न विभागों के 2187 पदों पर बहाली के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे.
BSSC CGL Pre Admit Card 2022 जारी हो गया है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. राज्य सरकार के द्वारा विभिन्न विभागों के 2187 पदों पर बहाली के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे. इस परीक्षा का आयोजन बिहार कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा किया जा रहा है. ये तीसरी बार है कि जब बीएसएससी के द्वारा स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. आयोग के द्वारा इसके लिए अधिसूचना 12 दिसंबर को जारी की गयी थी.
इन वेबसाइट से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
अधिसूचना के मुताबिक बिहार एसएससी सीजीएल परीक्षा के प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड bssc.bihar.gov.in या संबंधित वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं. छात्रों को सॉफ्टकॉपी संरक्षित रखने के साथ प्रिंट लेकर रखने की भी हिदायत दी गयी है. बता दें कि इससे पहले भी एक बार परीक्षा के आयोजन की तारीख को एक महीना आगे बढ़ा दिया गया था. पहले परीक्षा का आयोजन 26 और 27 नवंबर को किया जाना था. मगर आयोग ने 14 नवंबर को नोटिस जारी करके बताया कि परीक्षा का आयोजन अब 23 और 24 दिसंबर को किया जाएगा.
आयोग ने छात्रों को लिए कई जरूरी निर्देश
बिहार कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा BSSC CGL Pre Exam को लेकर छात्रों को कई दिशा निर्देश भी दिया गया है. इन निर्देशों का पालन करना सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा सेंटर पर जरूरी होगा. आयोग की तरफ से कहा गया है कि परीक्षा के दौरान व्हाइटनर, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, लॉग, टेबल, ग्राफ, पेपर, चार्ट्स या किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा – मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेजर, वेयरेबल, स्मार्टफोन, घड़ी, आदि का इस्तेमाल नहीं किया जाना है. इन्हें लेकर परीक्षा सेंटर में भी जाने की मानाही है. परीक्षार्थी को पेन या पेंसिल लेकर जाने की मनाही है. सेंटर पर परीक्षार्थी को पेन और पेंसिल उपलब्ध कराया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










