BSEB Exam 2021: Bihar Board मैट्रिक- इंटर का मॉडल पेपर जारी, प्रश्नों के ऑप्शन अब दोगुना, समझें पैटर्न
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Jan 2021 10:55 AM
BSEB,Bihar Board Matric-Inter Model Paper 2021: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) ने शुक्रवार को इंटर (12th) और मैट्रिक (10th) वार्षिक परीक्षा 2021 के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिया है. मॉडल पेपर से साफ हो गया है कि इस बार प्रश्नों की संख्या विकल्प के तौर पर और बढ़ा दिया गया है. 2021 की वार्षिक परीक्षा में सभी खड़ों में दोगुने प्रश्न पूछे जायेगा, लेकिन स्टूडेंट्स को उसमें से आधे का ही जवाब देना है.
BSEB: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शुक्रवार को इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2021 के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिया है. मॉडल पेपर से साफ हो गया है कि इस बार प्रश्नों की संख्या विकल्प के तौर पर और बढ़ा दिया गया है. 2021 की वार्षिक परीक्षा में सभी खड़ों में दोगुने प्रश्न पूछे जायेगा, लेकिन स्टूडेंट्स को उसमें से आधे का ही जवाब देना है. वार्षिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में विकल्पों की संख्या को दोगुना कर दिया गया है.
बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर मॉडल पेपर उपलब्ध है. मैट्रिक के 18 और इंटर के आठ विषयों का मॉडल पेपर अबतक अपलोड किया जा चुका है. कोरोना माहामारी के कारण 2021 में इंटर और मैट्रिक परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को यह सुविधा दी जा रही है. बोर्ड की मानें तो स्टूडेंट्स के लिए प्रश्नों में विकल्प बढ़ा दिया गया है, ताकि उन्हें दिक्कत न हो.
अब मैट्रिक में विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र 35 पेज का होगा, वहीं, संस्कृत विषय का 21 पन्ने का प्रश्न पत्र होगा. गौरतलब है कि एक से 13 फरवरी तक इंटर की परीक्षा चलेगी. इसमें 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होंगे. वहीं, मैट्रिक की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक चलेगी. इसमें 15 लाख के लगभग परीक्षार्थी शामिल होंगे.
मैट्रिक में साइंस विषय में 110 प्रश्न पूछे जायेंगे. इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या 80 है, लेकिन स्टूडेंट्स को केवल 40 प्रश्नों का ही जवाब देना होगा. लघु उत्तरीय प्रश्न 24 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या छह रहेगी. जबकि लघु उत्तरीय 24 प्रश्नों में से फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी से आठ-आठ प्रश्न पूछे जायेंगे. सभी में से 4-4 का जवाब देना है. उसी तरह से छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से दो-दो प्रश्न फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से पूछे जायेंगे. प्रत्येक विषय से एक-एक प्रश्न का जवाब देना है. यानि 110 में से छात्रों को 55 प्रश्नों का जवाब देना है.
वहीं, मैट्रिक में गणित विषय में 138 प्रश्न पूछे जायेंगे. इनमें 100 प्रश्न वस्तुनिष्ठ रहेंगे, जिसमें से 50 का जवाब देना है. अगर स्टूडेंट्स ज्यादा का जवाब देता है तब भी मूल्यांकन 50 का होगा. 30 प्रश्न लघु उत्तरीय रहेंगे, जिनमें 15 प्रश्नों का जवाब देना है और 8 प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होंगे,जिसमें चार प्रश्नों का जवाब देना है. यानि 138 में से 69 प्रश्न का जवाब स्टूडेंट्स को देना है. अन्य विषयों में भी यही कॉन्सेप्ट लागू रहेगा. वस्तुनिष्ठ प्रश्न एक अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न दो अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पांच-पांच अंकों के होंगे.
इंटर में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जीवविज्ञान विषय से कुल 96 प्रश्न पूछे जायेंगे. इसमें वस्तुनिष्ठ 70, लघु उत्तरीय 20 और दीर्घ उत्तरीय 6 प्रश्न रहेंगे. इसमें 48 प्रश्न का उत्तर देना होगा. जिसमें वस्तुनिष्ठ के 35, लघु उत्तरीय 10, और दीर्घ उत्तरीय तीन प्रश्न होंगे. इंटर गणित विषय में 138 प्रश्न पूछे जायेंगे. इसमें 69 प्रश्न का जवाब देना होगा.
Posted By; Utpal Kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










