बिहार में एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार देगी ब्रिटानिया, नवंबर से पटना में शुरू होगी बिस्किट फैक्ट्री

Updated:
विज्ञापन

पटना में 250 करोड़ की लागत से सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में ब्रिटानिया की बिस्कुट फैक्ट्री खुलेगी. नवंबर 2023 में यह फैक्ट्री शुरू हो जाएगी. जिससे एक हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा. इसके साथ ही बिहटा में पेट्रोलियम प्रोद्योगिकी संस्थान अगले सत्र से शुरू हो जायेगा.

विज्ञापन
undefined

पटना जिले के सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में ब्रिटानिया की नयी फैक्ट्री खुलने जा रही है. इस फैक्ट्री में बिस्कुट का उत्पादन किया जाएगा. 250 करोड़ से अधिक की लागत से इस फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

इस फैक्ट्री में व्यावसायिक उत्पादन नवंबर 2023 तक शुरू हो जायेगा. इस फैक्ट्री की बिस्कुट बनाने की कुल क्षमता सात हजार टन प्रति वर्ष होगी.

undefined

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस फैक्ट्री की स्थापना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी मिलेगी. बिस्कुल बनाने वाली तीन लेन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक ने यह जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर साझा की है

undefined

इसके अलावा उन्होंने ट्वीट के जरिये बताया है कि बिहटा में पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान का निर्माण कार्य पूरी गति से चल रहा है. इसका अगले वर्ष शैक्षणिक सत्र से शुरू जायेगा. इस परियोजना की लागत 50 करोड़ है. इस संस्थान जरिये युवाओं के लिए रोजगार के अवसर हासिल होंगे.

undefined

दूसरी तरफ, उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को फील्ड विजिट की. बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में बिहटा में इंटीग्रेटेड पैक हाउस प्रोजेक्ट को देखा गया. यह परियोजना नवंबर 2023 तक तैयार हो जायेगी.

undefined

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक किसानों को फलों और सब्जियों के लिए बेहतर मूल्य प्राप्त करने और निर्यात में भी मदद मिलेगी.

undefined

धुलाई, छंटाई और ग्रेडिंग, कोल्ड स्टोरेज आदि से जुड़े निर्माण कार्य किये जा रहे हैं. इस प्रोजेक्ट की लागत 8.5 करोड़ रुपये है

undefined

उल्लेखनीय है कि पटना जिले के बिहटा क्षेत्र में सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र काफी सुविधा युक्त औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो चुका है. यहां कई बड़े निवेश प्रस्ताव आये हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन