बिहार में निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर थाना प्रभारी, 40 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रिश्वतखोरों को न तो गिरफ्तारी का डर है न सामाजिक लज्जे का भय. बिहार के सरकारी कार्यालयों से लेकर थाने तक पर खुलेआम रिश्वतखोर पैसे लेते देखे जा सकते हैं. थाने से हुई गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है.

विज्ञापन

लखीसराय. बिहार में निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. आये दिन किसी ने किसी रिश्वतखोर को गिरफ्तार कर रही है. लोग भी रिश्वतखोरों की शिकायत अब करने लगे हैं. इसके बावजूद रिश्वतखोरों को न तो गिरफ्तारी का डर है न सामाजिक लज्जे का भय. बिहार के सरकारी कार्यालयों से लेकर थाने तक पर खुलेआम रिश्वतखोर पैसे लेते देखे जा सकते हैं. ताजा मामला बिहार के लखीसराय से है. यहां टीम ने बुधवार को थाना प्रभारी को 40000 रुपया रिश्वत ले रहे थे, इसी दौरान निगरानी ने उन्हें धर दबोचा.

आपके शहर में

विज्ञापन

जमीन विवाद में ले रहे थे रिश्वत

जानकारी के अनुसार जिले के मेदनीपुर चौकी थाना प्रभारी को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. यहां जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए और पीड़ित पक्ष के तरफ से कार्रवाई करने के लिए मेदनीपुर चौकी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने पीड़ित महेंद्र बिंद से 40 हजार बतौर रिश्वत की मांग की थी. इसको लेकर महेंद्र बिंद ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग में की थी. शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने उसकी छानबीन की तो आरोप सही पाया गया.

आरोप सही पाये जाने पर हुई कार्रवाई

निगरानी विभाग की ओर से जांच में आरोप सही पाये जाने के बाद निगरानी की टीम ने योजनागत तरीके से कार्रवाई करते हुए आज मेदनीपुर चौकी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह को 40 हजार रिश्वत लेते रंगे गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मेदनीपुर चौकी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह को थाने में ही रखा गया है. आगे की कार्रवाई करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना ले जाएगी. थाने से हुई गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन