ePaper

BPSSC SI PET Admit Card : बिहार में दारोगा और सार्जेंट पीईटी का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Updated at : 28 May 2022 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
BPSSC SI PET Admit Card : बिहार में दारोगा और सार्जेंट पीईटी का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

बिहार पुलिस अधिनस्थ सेवा आयोग ने दारोगा और सार्जेंट पीईटी का एडमिट कार्ड जारी का दिया गया है. एसआइ के 1998 और सार्जेंट के 215 पदों पर भर्तियां होनी हैं. बिहार पुलिस अधिनस्थ सेवा आयोग ने पुलिस सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट के पदों की भर्ती के होने वाली पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.

विज्ञापन

पटना. बिहार पुलिस अधिनस्थ सेवा आयोग ने दारोगा और सार्जेंट पीईटी का एडमिट कार्ड जारी का दिया गया है. एसआइ के 1998 और सार्जेंट के 215 पदों पर भर्तियां होनी हैं. बिहार पुलिस अधिनस्थ सेवा आयोग ने पुलिस सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट के पदों की भर्ती के होने वाली पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bih.nic.in/ पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐसे करें डाउनलोड
undefined

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bih.nic.in/ पर जाये. इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर दिए Download Admit Card Of PET For The Post Of Sub Inspector/Surgent लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद उम्मीदवारी से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी. उसे भरने के बाद उसे सबमिट कर दें. जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. चेक करने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर सकते हैं.

मुख्य परीक्षा के बाद होगी पीईटी

बिहार पुलिस अधिनस्थ सेवा आयोग के सूत्रों की मानें तो सब इंस्पेटकर और सार्जेंट के पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) जून में आयोजित की जायेगी. शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बिहार पुलिस अधिनस्थ सेवा आयोग ने 14, 856 उम्मदवारों को योग्य घोषित किया है. मुख्य परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया गया है.

पीईटी परीक्षा के क्या हैं नियम

शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सफल होने के लिए दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक अनिवार्य होगा. महिलाओं और पुरुषों के लिए नियम रखे गये हैं. पुरुषों के लिए एक मील की दौड़ के लिए छह मिनट 30 सेकेंट की समय सीमा निर्धारित की गयी है. इससे ज्यादा वक्त लेने वाले अभ्यर्थियों को योग्य नहीं माना जाएगा. वहीं महिलाओं के लिए दौड़ में एक किलोमीटर के लिए छह मिनट का वक्त तय किया गया है.

24 अप्रैल को हुई थी मुख्य परीक्षा

वहीं ऊंची कूद में पुरुषों के लिए न्यूनतम चार फीट, जबकि महिलाओं के लिए न्यूनतम तीन फीट का मानक तय किया गया है, जबकि लंबी कूद में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 12 फीट और महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम नौ फीट की दूरी तय की गई है. गोला फेंक में पुरुष को 16 पाउंड के गोले को न्यूनतम 16 फीट तक फेंकना होगा, वहीं महिलाओं को 12 पाउंड का गोला न्यूतम दस फीट तक फेंकना होगा. गौरतलब है कि दारोगा और सार्जेंड पदों पर भर्ती के लिए 24 अप्रैल को मुख्य परीक्षा आयोजित की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन