Photos: बिहार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा खत्म होते ही रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, पैर रखने तक की जगह नहीं

Updated:
विज्ञापन

बिहार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई. परीक्षा समाप्त होते ही सड़कों और रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भीड़ लग गई. पटना जंक्शन पर तो आलम कुछ ऐसा था कि जिन्होंने रिजर्वेशन करा रखा था उन्हें भी ट्रेन में चढ़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ी.

विज्ञापन
undefined

बीपीएससी की ओर से ली गयी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गयी. परीक्षा में शामिल होने आये अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र व दानापुर रेलवे स्टेशनों पर व्यवस्था गड़बड़ा गयी. ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

खासकर दोपहर 12 बजे परीक्षा छूटने के बाद पटना जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी. जनरल और स्लीपर कोच में पैर रखने की जगह न मिली तो अभ्यर्थी एसी कोच में घुस गये. ट्रेन में चढ़ने के लिए मारामारी हुई.

undefined

इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत युवतियों को हुई. पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर आयी ब्रम्हपुत्रा मेल, राज्यरानी, पटना गया और पटना दीनदयाल उपाध्याय मेमू सवारी गाड़ियों में काफी भीड़ बढ़ गयी.

undefined

एसी कोच में चढ़ने के लिए मारामारी : रेलवे की ओर से भले ही दर्जनों परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई हो, लेकिन इसके बाद भी स्थिति खराब थी. ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच पूरी तरह से पैक थे.

undefined

आलम ये था कि जिन यात्रियों को स्टेशन पर उतरना था, उन्हें उतरने के लिए जूझना पड़ा. बड़ी मुश्किल से वे स्टेशन पर उतर पाये. ट्रेन रुकते ही कोच में चढ़ने के लिए गेट पर अभ्यर्थियों की भीड़ लगी थी.

undefined

जब जनरल और स्लीपर कोच में अभ्यर्थियों को जगह नहीं मिली तो एसी कोच में अभ्यर्थियों की भीड़ चढ़ गयी. एसी कोच में चढ़ने के लिए भी जम कर मारामारी की नौबत आ गयी. भीड़ के आगे जीआरपी और आरपीएफ भी बेबस नजर आयी. भीड़ का नजारा रात आठ बजे तक देखने को मिला.

undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन