BPSC: अब बार-बार नहीं देनी होगी परीक्षा, बीपीएससी एक जैसी परीक्षाओं के लिए लेगा कंबाइंड पीटी

Updated:
विज्ञापन

बिहार लोक सेवा आयोग की पीटी परीक्षा अब छात्र छात्राओं को बार-बार नहीं देनी पड़ेगी. आयोग ने परीक्षा की तैयारी करने वाले का छात्र छात्राओं के लिए बड़ा फैसला लिया है. बिहार लोक सेवा आयोग आगे से कई मिलती-जुलती परीक्षाओं के लिए कंबाइंड पीटी परीक्षा लेगा.

विज्ञापन

पटना. बिहार लोक सेवा आयोग की पीटी परीक्षा अब छात्र छात्राओं को बार-बार नहीं देनी पड़ेगी. आयोग ने परीक्षा की तैयारी करने वाले का छात्र छात्राओं के लिए बड़ा फैसला लिया है. बिहार लोक सेवा आयोग आगे से कई मिलती-जुलती परीक्षाओं के लिए कंबाइंड पीटी परीक्षा लेगा. हालांकि इसके लिए अलग-अलग मेरिट तैयार किया जाएगा. रिजल्ट भी अलग-अलग दिया जाएगा. आयोग की ओर से 30 सितंबर को 69 कॉमन पीटी परीक्षा होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

ई ऑप्शन पर ली जा रही है राय 

बिहार लोक सेवा आयोग के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने कहा कि ई ऑप्शन को लेकर अभ्यर्थियों की मांग रही है कि उसको हटाया जाए. इसके बारे में सभी की राय ली जाएगी. उसके बाद आयोग इस पर निर्णय लिया जाएगा. आने वाले समय में बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा के सेंटर को लेकर अभ्यर्थियों से ऑप्शन भी पूछेगा.

68वीं पीटी की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र 

बिहार लोक सेवा आयोग की 68वीं पीटी की परीक्षा आज आयोजित की गयी. बीपीएससी 68वीं की पीटी परीक्षा में इस बार चार लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे. इसके साथ पहली बार बीपीएससी निगेटिव मार्किंग के तहत पीटी की परीक्षा आयोजित किया है. इस परीक्षा का रिजल्ट 27 मार्च को जारी किया जाएगा. इंटरव्यू 11 अगस्त को होगा और फाइनल रिजल्ट 9 अक्टूबर आयेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन