बिहार में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, चार गिरफ्तार

Updated at : 15 Nov 2022 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, चार गिरफ्तार

भोजपुर जिले के आरा शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है. भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में एक शादीशुदा महिला से मिलने उसके ससुराल पहुंचे युवक की वहां के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी.

विज्ञापन

आरा. भोजपुर जिले के आरा शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है. भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में एक शादीशुदा महिला से मिलने उसके ससुराल पहुंचे युवक की वहां के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. युवक की पहचान चंदन तिवारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार चंदन तिवारी सोमवार की देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल आया था.

प्रेमिका समेत चार लोग गिरफ्तार 

ससुरालवाले को जब इसकी जानकारी मिली तो उसे लाठी-डंडे से इतना पीटा गया कि उसने वहीं अपना दम तोड़ दिया. गांववालों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. दलबल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने प्रेमिका, उसके पति, देवर एवं ससुर को हिरासत में लिया है. फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रूबी ने प्रेम प्रसंग की बात को झूठ बताया

कृष्णागढ़ थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के धमवल गांव निवासी दयानंद तिवारी के 26 वर्षीय पुत्र चंदन तिवारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है. पता लगाया जा रहा है कि वो यहां क्यों आया था और उसकी किन कारणों से हत्या की गयी है. वैसे स्थानीय लोगों का कहना है किवो अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने आया था. वैसे प्रेमिका रुबी देवी से जब पूछा गया तो उसने प्रेम प्रसंग की बात को झूठ बताते हुए कहा कि चंदन और उसके पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. चंदन तिवारी ने उसके पति को धारदार हथियार से वार भी किया था. इस दौरान हत्या कैसे हुई है उसे पता नहीं है.

छुप छुपाकर मिलते रहे हैं चंदन और रुबी

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि चंदन तिवारी यूपी के बनारस में प्राइवेट जॉब करता था. चंदन पांडेय का अपने ही गांव धमवल की रहने वाली रुबी देवी से शादी के पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था. रुबी की शादी 2018 में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी राजू पासवान से हो गयी, लेकिन चंदन और रुबी का छुप छुपाकर मिलना जुलना बंद नहीं हुआ.

दोनों को बंद कमरे में पकड़ लिया

बीती रात भी चंदन तिवारी अपनी विवाहित प्रेमिका रुबी से मिलने के लिए उसके ससुराल सोहरा गांव गया हुआ था. इसी बीच, पति समेत ससुराल वालों ने दोनों को बंद कमरे में पकड़ लिया. इसके बाद चंदन तिवारी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन प्रेमिका के पति राजू पासवान और उसके घर के लोगों ने चंदन को पकड़कर लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन