भाजपा विधायक रश्मि वर्मा का विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा, नरकटियागंज से हैं विधायक
नरकटियागंज से भाजपा विधायक रश्मि वर्मा का विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा,विधानसभा सचिवालय ने अब तक इस्तीफा स्वीकार किये जाने की पुष्टि नहीं की है. इस्तीफे का कारण निजी बताया जा रहा है.
पटना. बिहार की सियासत से एक बड़ी खबर आ रही है. नरकटियागंज से भाजपा विधायक रश्मि वर्मा ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. भाजपा विधायक रश्मी वर्मा ने अपने इस्तीफे का कारण नहीं बताया है, लेकिन इसके भी सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.
आपके शहर में
नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा ने इस्तीफा क्यों दिया है इसका पता अब तक नहीं चल पाया है. विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय को अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है.

वैसे उनके इस्तीफे के आधार पर कहा जा रहा है कि निजी कारणों का हवाला देते हुए भाजपा विधायक रश्मि वर्मा ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि विधानसभा कार्यालय से इस्तीफे स्वीकार करने की खबर नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए