अरबपति कारोबारी अमरेंद्र धारी सिंह और सांसद प्रेमचंद गुप्ता बने राज्यसभा के राजद उम्मीदवार

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Mar 2020 5:18 AM

विज्ञापन

राजद ने सभी कयासों को धता बताते हुए गुरुवार को अपने राज्यसभा के उम्मीदवारों का एलान कर दिया. प्रेमचंद गुप्ता के अलावा एक नाम अमरेंद्र धारी सिंह का नाम काफी चौंकाने वाला रहा. किसी को भी उम्मीद नहीं थी.

विज्ञापन

पटना : राजद ने सभी कयासों को धता बताते हुए गुरुवार को अपने राज्यसभा के उम्मीदवारों का एलान कर दिया. प्रेमचंद गुप्ता के अलावा एक नाम अमरेंद्र धारी सिंह का नाम काफी चौंकाने वाला रहा. किसी को भी उम्मीद नहीं थी. इसी के साथ अरबपति कारोबारी अमरेंद्र धारी सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता ने गुरुवार को राजद उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया. अमरेंद्र धारी सिंह की उम्मीदवारी चौंकाने वाली रही. वह रियल एस्टेट और कई केमिकल कंपनियों के मालिक हैं.

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सुबह नौ बजे प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दोनों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. उन्होंने अमरेंद्र धारी सिंह का परिचय समाजसेवी के रूप में दिया. पटना जिले के नौबतपुर इलाके के एनखां गांव केे मूल निवासी अमरेंद्र धारी सिंह की इससे पहले कोई राजनीतिक पहचान नहीं रही है. लेकिन, विभिन्न सामाजिक संगठनों से वह वर्षों से जुड़े रहे हैं. राजद के दूसरे उम्मीदवार प्रेमचंद गुप्ता पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के करीबी माने जाते हैं. वर्तमान में वह झारखंड से राज्यसभा के सांसद हैं. विधानसभा में दोनों उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, भोला यादव सहित करीब 50 से अधिक विधायक और विधान पार्षद मौजूद रहे.

इससे पहले चुनाव आयोग की गाइडलाइन के तहत नामांकन दाखिल से ठीक दो घंटे पहले दोनों प्रत्याशियों के नाम मीडिया के सामने सार्वजनिक किये गये. विधानसभा भवन के विशेष कक्ष में नामांकन दाखिल के बाद दोनों प्रत्याशियों के साथ बाहर आये राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि उनकी पार्टी सभी वर्गों की पार्टी है. पार्टी में सभी वर्गों के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है. आगे भी पार्टी सबका ध्यान रखेगी. इसके बाद तेजस्वी अमरेंद्र धारी सिंह के साथ अपने आवास की ओर रवाना हो गये.

कांग्रेस की चिट्ठी हमारे लिए नहीं : जगदानंद सिंह : राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि कथित रूप से कांग्रेस की ओर जारी की गयी चिट्ठी हमारे लिए नहीं थी. उस पर कोई पता नहीं लिखा है. इसलिए उसे राजद के लिए चिट्ठी कहना गलत है. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल के हस्ताक्षर से पार्टी के लेटरहेड पर लिखा पत्र जारी कर कहा गया है कि तेजस्वी ने वादा किया था कि राजद कोटे से राज्यसभा की एक सीट बिहार कांग्रेस के लिए छोड़ी जायेगी. इसी में एक कोड भी लिखा है कि ‘प्राण जाये पर वचन न जाये’ इसके अलावा कुछ और बातें भी उस पत्र में लिखी हैं.

कौन हैं अमरेंद्र धारी : अमरेंद्र धारी सिंह पटना के दुल्हिन बाजार के रहने वाले हैं. दिल्ली में उनका रियल एस्टेट और केमिकल का कारोबार है. वह पूर्व डीजीपी अभयानंद के करीबी माने जाते हैं.

अमरेंद्र धारी के पास है 238 करोड़ की संपत्ति : राजद प्रत्याशी अमरेंद्र धारी सिंह के 62 बैंक खातों में 175 करोड़ जमा हैं, इसमें 17 लाख से अधिक नकद है. उनके पास एक टोयोटा कोरोला एल्टीस कार है.

19.21 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं प्रेमचंद्र गुप्ता : प्रेमचंद्र गुप्ता के पास 19.21 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. वे मूलत: दिल्ली निवासी हैं. पंजाब विवि के दयानंद कॉलेज से स्नातक प्रेमचंद्र समाजसेवी हैं. उनका कोई व्यवसाय नहीं हैं. सीबीआइ कोर्ट में एक प्राथमिकी दर्ज है.

राजद ने अमरेंद्र धारी को प्रत्याशी बनाकर एनडीए को चौंकाया : राजद ने राज्यसभा के लिए सबसे बाद में प्रत्याशी घोषित किये, लेकिन सबसे पहला नामांकन दाखिल करके सभी दलों को चौंका दिया है. अमरेंद्र धारी सिंह को उम्मीदवार बनाये जाने पर सारे दल और राजनीतिक विश्लेषक चौंके हुए हैं. प्रत्याशी के रूप में इनका नाम कहीं से भी चर्चा में नहीं था.

प्रेमचंद गुप्ता चौथी बार बने राज्यसभा के उम्मीदवार : राजद के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रेमचंद गुप्ता चौथी बार राज्यसभा के लिए चुनाव मैदान में हैं. इससे पहले वह दो बार झारखंड से और पिछली बार बिहार से राज्यसभा में राजद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वह राजद के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं. लालू परिवार के करीबी हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन