Bihar: दिल्ली से चोरी बाइक बेगूसराय से बरामद,  आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Bihar: गुप्त सूचना के आधार पर बेगूसराय पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर चोरी के मोटरसाइकिल के साथ युवक को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

बरौनी के फुलवड़िया पुलिस ने मंगलवार की देर रात रात्रि गश्ती के दौरान बरौनी आलूचट्टी रोड से चोरी के बाइक के साथ एक आरोपित युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. ड्यूटी पर तैनात एसआइ उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान के दौरान चोरी के मोटरसाइकिल के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

UP के कानपुर का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार युवक की पहचान यूपी कानपुर निवासी मो शरीफ का पुत्र मो सहीम के रूप में किया गया है. फुलवड़िया पुलिस ने बताया कि छानबीन के क्रम में पता चला है कि बरामद चोरी की बाइक की एफआइआर दिल्ली गौतम बुद्ध नगर थाना में दर्ज है. फुलवड़िया थाना पुलिस द्वारा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस शहर को मिली नई रेल लाइन परियोजना की सौगात, PM मोदी ने किया शिलान्यास

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन