ePaper

ट्रैक्टर चालक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार घायल

Updated at : 13 May 2024 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार घायल

थाना क्षेत्र के इसलामपुर- जैतीपुर मार्ग पर विशुनपुर मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने दो बाइक सवारों को चपेट में लेकर टक्कर मार दी. जिसमें चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

इसलामपुर. थाना क्षेत्र के इसलामपुर- जैतीपुर मार्ग पर विशुनपुर मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने दो बाइक सवारों को चपेट में लेकर टक्कर मार दी. जिसमें चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद सभी जख्मियों को इलाज के लिए इसलामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र में लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद नीपू कुमार नामक युवक को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी विम्स रेफर कर दिया. जख्मी इसलामपुर थाना क्षेत्र के आत्मा गांव निवासी शैलेन्द्र यादव का पुत्र नीतिश कुमार , स्व रामेश्वर यादव का पुत्र कारू यादव, जहानाबाद जिला के हुलासगंज थाना क्षेत्र के मुसौली गांव निवासी युगल ठाकुर का पुत्र नीपू कुमार तथा हरवंश बिगहा गांव निवासी भगीरथ सिंह का पुत्र चंदन सिंह शामिल हैं. घटना के संबंध मे जख्मी चंदन सिंह ने बताया कि इसलामपुर – जैतीपुर मार्ग पर विशुनपुर मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने बाइक को चपेट में लेकर टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने के क्रम में दूसरे बाइक सवार को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दिया. जिसमें जख्मी हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन