अस्थावां के शिक्षक डॉ. सौरभ कुमार को मिला राजकीय सम्मान, सीमित संसाधनों में बदली विद्यालय की तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

सम्मान प्राप्त करते शिक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बहादुरपुर के शिक्षक डॉ. सौरभ कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राजकीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया. उन्होंने सीमित संसाधनों में भी विद्यालय की तस्वीर बदल दी.

विज्ञापन

शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित भव्य समारोह में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बहादुरपुर, अस्थावां के शिक्षक डॉ. सौरभ कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया. उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के हाथों प्रदान किया गया.

विज्ञापन

डॉ. सौरभ कुमार को यह सम्मान विद्यालय में शैक्षणिक नवाचार, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार, विद्यालयी व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आईसीटी आधारित शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए मिला. इसके साथ ही विद्यालय परिसर में सुसज्जित पार्क, व्यवस्थित पुस्तकालय और बेहतर भौतिक संसाधनों के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका को भी विशेष रूप से सराहा गया.

डॉ. सौरभ कुमार ने सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने की दिशा में निरंतर प्रयास किया. उन्होंने विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और रुचि को बढ़ाने के साथ-साथ विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया. विद्यालय के भौतिक स्वरूप को बेहतर बनाने, परिसर को आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाने तथा भवन निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

राजकीय शिक्षक सम्मान मिलने के बाद डॉ. सौरभ कुमार ने इसे केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारियों और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा बताया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं नवाचार के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन