नालंदा: फरियादियों से अच्छा व्यवहार करें पुलिसकर्मी, शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई : एसपी

Updated:
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक इस्लामपुर थाना का निरीक्षण करते हुए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नालंदा एसपी हृदयकांत ने इसलामपुर थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने अभिलेखों के सुचारू संधारण, फरियादियों से बेहतर व्यवहार और नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

विज्ञापन

nalanda police: नालंदा जिले के पुलिस कप्तान हृदयकांत ने गुरुवार को इसलामपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई के साथ सिरिस्ता (रिकॉर्ड कक्ष), पुलिस बैरक और हाजत का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

विज्ञापन

अभिलेखों के संधारण की समीक्षा

पुलिस अधीक्षक ने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण और व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को अभिलेखों का विधिवत और अद्यतन संधारण करने तथा थाना की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाये रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिये. थाना परिसर की व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी दिशा-निर्देश दिया.

फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने का निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्य के प्रति सजग और तत्पर रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि थाना में फरियाद लेकर आने वाले लोगों के साथ पुलिसकर्मी अच्छा व्यवहार करें. शिकायत मिलने पर किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जायेगा.

पत्रकारों से बातचीत में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो भी खामियां पायी गयी हैं, उन्हें जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है.

पुलिस अधीक्षक इस्लामपुर थाना का निरीक्षण करते हुए  | Prabhat Khabar Network

नशे के कारोबार पर रोक लगाने की चेतावनी

पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी सूखे नशे के चक्कर में अपना भविष्य बर्बाद कर रही है. उन्होंने भटके युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि नालंदा पुलिस द्वारा जल्द ही इसको लेकर मुहिम चलायी जायेगी और लोगों को जागरूक किया जायेगा.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि नशे का कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. नशीले पदार्थों की बिक्री में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना पुलिस की प्राथमिकता है.

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर डीएसपी हिलसा-2 इसलामपुर रामदुलार प्रसाद, पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार, थानाध्यक्ष रणविजय कुमार, अपर थानाध्यक्ष राम कुमार पाल, पुअनि अरुण कुमार राय, प्रवीण कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन