ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत , एक जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 May 2024 10:02 PM
अस्थावां . सारे थाना क्षेत्र के अंबाबिघा मोड़ के पास शुक्रवार को बरबीघा- बिहारशरीफ मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को रौदते हुए फरार हो गया.
अस्थावां . सारे थाना क्षेत्र के अंबाबिघा मोड़ के पास शुक्रवार को बरबीघा- बिहारशरीफ मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को रौदते हुए फरार हो गया. इस घटना में घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 8 बजे लगभग सिरसा बीघा गांव निवासी नरेश पासवान के लगभग 20 वर्षीय पुत्र महादेव कुमार की मौत हो गई. मृतक अपने घर के कार्य से बरबीघा बाजार अपने चचेरे भाई के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था . ज्योंहि अंबाबिघा मोड के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी. जिसमें मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई . एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ग्रामीणों ने जख्मी को बरबीघा इलाज के लिए ले जाया गया. घटना की सूचना मृतक के परिजन को लोगों ने दी. परिजन मौत की खबर सुनते ही दहाड़ मारकर रोने पीटने लगे . मौत से पूरा गांव में मातम में पसर गया. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर बरबीघा बिहार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जाम होने से दोनों ओर वाहनों के लंबी कतार लग गयी. चुनाव कराने आ रहे मतदान कर्मी भी सड़क जाम में घंटों फंसे रहे. जाम की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर जाम को हटाया. थानाध्यक्ष धर्मेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. इस मामले में परिजन की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है. बावजूद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










