लोहान गांव के पास अज्ञात वाहन ने एक को रौंदा, जख्मी

Updated:
विज्ञापन

कसार थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहान गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई.

विज्ञापन

शेखपुरा. कसार थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहान गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. अरियरी थाना क्षेत्र के अरारी गांव निवासी सुजीत कुमार अपने गांव से शेखपुरा बाजार आ रहे थे. इसी दौरान लोहान गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया. दुर्घटना के बाद सुजीत कुमार को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें वहां मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती करवाया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पावापुरी रेफर कर दिया. इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और वे प्रशासन से दुर्घटनास्थल पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं. पुलिस घटना की जांच कर रही है .

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन