बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में नाश्ते को लेकर भिड़ीं दो जीविका कर्मी, मारपीट के बाद मची अफरातफरी

Updated:
विज्ञापन

मॉडल अस्पताल में इलाजरत जीविका दीदी| Prabhat Khabar Network

बिहारशरीफ सदर अस्पताल के मॉडल अस्पताल में 'दीदी की रसोई' में नाश्ते को लेकर दो जीविका कर्मियों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. इस मारपीट के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा. घटना के बाद शिकायत की बात कही गई है.

विज्ञापन

Biharsharif Sadar Hospital Dispute : बिहारशरीफ में शनिवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित मॉडल अस्पताल में जीविका द्वारा संचालित ‘दीदी की रसोई’ में नाश्ता को लेकर दो जीविका कर्मियों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुड़िया देवी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप

‘दीदी की रसोई’ से जुड़ी गुड़िया देवी ने आरोप लगाया है कि नाश्ता को लेकर हुए विवाद के बाद जीविका की सफाईकर्मी रेखा देवी और उसके साथ आए कुछ लोगों ने उसे लिफ्ट से खींचकर बाहर निकाला और उसके साथ मारपीट की.

गुड़िया देवी के अनुसार, नाश्ता को लेकर पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी और इसी दौरान विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई.

Also Read : बिहारशरीफ : हिलसा में देवर ने भाभी के साथ की मारपीट, घायल महिला अस्पताल में भर्ती

अस्पताल परिसर में चर्चा और प्रतिक्रिया

घटना के बाद गुड़िया देवी ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है. वहीं, अस्पताल परिसर में हुई इस घटना को लेकर वहां मौजूद लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं, जबकि इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आ सकी है.

मॉडल अस्पताल में इलाजरत जीविका दीदी मॉडल अस्पताल के काउंटर पर मौजूद जीविका दीदी | Prabhat Khabar Network
मॉडल अस्पताल के काउंटर पर मौजूद जीविका दीदी | Prabhat Khabar Network

पुलिस और प्रशासन का रुख

बिहार थाना अध्यक्ष दीपक सम्राट ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि घटना को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.

आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई

थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जैसे ही पुलिस को इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से आवेदन प्राप्त होगा, वैसे ही उसकी जांच कर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन