नालंदा की टॉप फोटोज : नगर निगम का वाहन सड़क में धंसा, 28 छठ घाट 13 नवंबर तक होंगे तैयार

Updated:
1 / 6
नालंदा में नगर निगम का वाहन सड़क में धंसा. 28 छठ घाट 13 नवंबर तक होंगे तैयार. आयुष्मान भारत से जुड़ा हड्डी अस्पताल और बिजली चोरी पर भारी जुर्माना.
फुल स्क्रीन में देखें

नालंदा में नगर निगम का वाहन सड़क में धंसा. 28 छठ घाट 13 नवंबर तक होंगे तैयार. आयुष्मान भारत से जुड़ा हड्डी अस्पताल और बिजली चोरी पर भारी जुर्माना.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 6
सड़क में धंसा नगर निगम का सफाई वाहन
फुल स्क्रीन में देखें

सड़क में धंसा नगर निगम का सफाई वाहन

बिहारशरीफ की सड़कों की बदहाली और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों के बीच सोमवार सुबह एक और मामला सामने आया. शहर के हृदयस्थली अस्पताल चौक से महज दस कदम दक्षिण नगर निगम के सफाई वाहन का पहिया अचानक सड़क में धंस गया. इससे वाहन गड्ढे में फंस गया और सड़क पर कुछ देर के लिए परेशानी की स्थिति बन गयी.

3 / 6
13 नवंबर तक 28 छठ घाट होंगे तैयार
फुल स्क्रीन में देखें

13 नवंबर तक 28 छठ घाट होंगे तैयार

बिहारशरीफ नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में महापौर की अध्यक्षता में की गयी. बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्रांतर्गत 28 छठ घाटों की पूर्ण रूपेण साफ-सफाई, घाटों एवं पहुंच पथों का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेटिंग एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्य छठ महापर्व के पूर्व 13 नवंबर तक निश्चित रूप से पूरा करने का निर्णय लिया गया. छठ घाट के पहुंच पथों पर आवश्यकतानुसार प्रकाश व्यवस्था और छठ पर्व के अवसर पर विशेष अभियान चलाकर शहर की पूर्ण सफाई कराने एवं शुद्ध पेयजल पानी टैंकर के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

4 / 6
प्रसिद्ध हड्डी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से जुड़ा
फुल स्क्रीन में देखें

प्रसिद्ध हड्डी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से जुड़ा

नालंदा जिले के आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. बिहारशरीफ के भरावपर स्थित प्रसिद्ध हड्डी अस्पताल अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़ गया है. अस्पताल के योजना के तहत सूचीबद्ध होने से पात्र आयुष्मान कार्डधारकों को हड्डियों से संबंधित गंभीर बीमारियों, फ्रैक्चर, चोट और ऑपरेशन जैसी निर्धारित चिकित्सा प्रक्रियाओं का उपचार कैशलेस सुविधा के तहत मिल सकेगा. इससे गरीब परिवारों को इलाज के लिए बड़ी रकम जुटाने की चिंता से राहत मिलेगी.

5 / 6
बिजली चोरी करनेवाले आठ लोगों से वसूला 5.38 लाख जुर्माना
फुल स्क्रीन में देखें

बिजली चोरी करनेवाले आठ लोगों से वसूला 5.38 लाख जुर्माना

बिहारशरीफ शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग ने कमर कस ली है. विभाग की विशेष छापेमारी टीम ने बिहार और दीपनगर थाना क्षेत्र के कई मोहल्लों में एक साथ अभियान चलाकर चोरी से बिजली जला रहे लोगों को रंगे हाथ पकड़ा. आठ लोगों से कुल 5.38 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया है.

6 / 6
राज्यस्तरीय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
फुल स्क्रीन में देखें

राज्यस्तरीय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

राजगीर के खेल परिसर में मंगलवार को राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 का रंगारंग शुभारंभ हुआ. तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में बिहार के नौ प्रमंडलों और एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र की कुल 320 बालिका खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन