कल का मौसम: बिहार के इन 3 जिलों में कल बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी
बिहार मौसम खबर
Bihar Weather Tomorrow: बिहार में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. 27 अगस्त यानी कल कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने भभुआ, रोहतास और सीवान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Bihar Weather Tomorrow: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता दिख रहा है. पिछले 24 घंटे में राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि रोहतास में भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, 27 अगस्त यानी कल दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-मध्य बिहार में गरज, बिजली और तेज हवा चल सकती है.
आपके शहर में
रोहतास में सबसे ज्यादा 100.2 मिमी बारिश
पिछले 24 घंटे में रोहतास जिले में सबसे ज्यादा 100.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा खगड़िया, कटिहार और भभुआ में भी अच्छी बारिश हुई. तापमान की बात करें तो वाल्मीकि नगर में सबसे अधिक 37.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं डेहरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
कल इन इलाकों में बदलेगा मौसम
27 अगस्त गुरुवार को बिहार के दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-मध्य हिस्सों में मौसम खराब होने की संभावना है. इन इलाकों में गरज के साथ बिजली चमक सकती है और तेज हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने भभुआ, रोहतास और सीवान में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बारिश और वज्रपात के दौरान सावधानी जरूरी
मौसम विभाग ने लोगों को बिजली चमकने और बारिश के दौरान खुले मैदान में जाने से बचने की सलाह दी है. ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से भी दूर रहने को कहा गया है. भारी बारिश वाले इलाकों के निचले हिस्सों में पानी जमा होने और नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है, इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें: नेपाल से आ रहा है पानी का सैलाब, पश्चिमी चंपारण से वैशाली तक चेतावनी, गंडक में 3 मीटर ऊंची लहरों की आशंका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए