Bihar Weather: भागलपुर व आस-पास के जिलों में कनकनी वाली ठंड शुरू, जानें अगले चार दिनों के मौसम का हाल

Bihar Weather News: भागलपुर में ठंड ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है. सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर घटा तो कनकनी भी बढ़ गयी. वहीं मौसम विभाग ने अब अगले 72 घंटे के मौसम पूर्वानुमान को जारी किया है. पढ़िये वेदर रिपोर्ट...
Bihar Weather News: बिहार में ठंड अब अपना पांव पसारना शुरू कर चुका है. भागलपुर में भी तापमान में लगातार हो रही गिरावट से ठंड में काफी इजाफा हुआ है. रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में कमी आई तो न्यूनतम तापमान में बढोतरी दर्ज की गयी. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर घटने के कारण अब जिले व आसपास के इलाके में कनकनी बढ़ गयी है. अगले 72 घंटे के अंदर अब ठंड और अधिक तेज हो सकती है.
भागलपुर में अगले 72 घंटे के अंदर ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है. रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट का दौर जारी है. उत्तरी पश्चिमी हवा बरकरार रहने से बर्फीली हवा के कारण कनकनी वाली ठंड शुरू हो चुकी है. अगले तीन-चार दिनों में ठंड में भारी वृद्धि की संभावना है. भागलपुर के साथ-साथ आसपास के भी जिलों में ये ठंड असर दिखाएगी. तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है.
ठंड में इजाफा होने से शाम ढलते ही सड़कों पर अब सन्नाटा दिखने लगा है. बाजार सहित विभिन्न चौक चौराहे पर आम लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव के शरण में देखा जा रहा है. बीएयू के मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यूनतम तापमान मे 0.5 की बढ़ोतरी हुई है. जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा मे नमी की मात्रा सर्वोच्च स्थान पर 88 प्रतिशत रहा एवं पश्चिमी हवा 3.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से औसत रहा.
Also Read: बिहार में शुरू हुआ शीतलहर का दौर, भागलपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी कम
बता दें कि ठंड की वजह से अब बुजुर्गों और मरीजों के साथ-साथ बच्चों को भी अधिक सतर्क रहने की जरुरत है. जिले में रैन बसेरे की ओर लाचार लोग बढ़ने लगे हैं. जिनके सिर पर छत नहीं है वो अब ठंड बढ़ने से अधिक मुश्किलों में घिरने लगे हैं. ऐसे में अधिक एहतियात बरतना जरुरी है.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




