Bihar Weather: बिहार में सबसे अधिक सर्द रहा भागलपुर, किन जिलों में बढ़ेगी कनकनी, जानें मौसम पूर्वानुमान..

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather Report: बिहार में ठंड ने अब पांव पसारना शुरू कर लिया है. गुरुवार को सूबे का सबसे अधिक सर्द भागलपुर के सबौर में रहा. किन जिलों में कनकनी बढ़ेगी और कैसा रहेगा अगले दो दिनों का मौसम. जानिये मौसम पूर्वानुमान…

विज्ञापन

Bihar Weather Report: बिहार में मौसम अब बदलने लगा है. ठंड अब अपना असर तेज करने लगी है. भागलपुर व आस-पास के जिलों का पारा भी अब तेजी से गिरने लगा है. गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक सर्द भागलपुर जिले का सबौर क्षेत्र ही रहा. जहां रात का पारा 9 डिग्री तक गिरा. लोग रजाई व कंबल में दुबके रहे. वहीं अगले कुछ दिनों के अंदर अभी और ठंड बढ़ने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कनकनी भरी ठंड में इजाफा

पछुआ हवा के कारण बिहार में ठंड अब तेज रफ्तार पकड़ चुकी है. कनकनी भरी ठंड में इजाफा शुरू हो गया है. बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, भागलपुर के मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवा 6-10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक चलने की संभावना है. जिला सहित आसपास के क्षेत्र में बारिश की कोई संभावना नहीं है.

गुरुवार का तापमान

गुरुवार के आसपास का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में नमी की मात्रा 95 प्रतिशत रहा. पश्चिमी हवा 11.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से औसत रहा.

Also Read: बिहार में हर माह तीन एडीएम को किया जाएगा सम्मानित, इस बार बांका रहा अव्वल, अररिया फिसड्डी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में रात के पारे में अभी और बदलाव आएगा. दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी तापमान में आएगी. दिन के तापमान में विशेष बदलाव नहीं आएगा. पछुआ हवा अधिक आद्रता के साथ बह रही है जिसके कारण मौसम में ये बदलाव तेजी से हो रहा है. मौसम शुष्क होने और आसमान साफ होने के कारण दिन में धूप निकली रहेगी. लेकिन शाम होते ही ठिठुरन बढ़ेगी और अहले सुबह तक ठंड का असर बना रहेगा.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन