Bihar: घर में शराब छिपाने का बनाया गोदाम, बेटों के साथ सास-बहू चलाती थी सिडिकेट, ऐसे धराएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2023 7:36 AM
Muzaffarpur: मिठनपुरा थाना क्षेत्र के बावन बीघा रोड नंबर-14 स्थित एक मकान से 70 कार्टन विदेशी शराब की बरामदगी में गिरफ्तार सास-बहू समेत आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने सास व उसकी बहू से पूछताछ करने के बाद दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
Muzaffarpur: मिठनपुरा थाना क्षेत्र के बावन बीघा रोड नंबर-14 स्थित एक मकान से 70 कार्टन विदेशी शराब की बरामदगी में गिरफ्तार सास-बहू समेत आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें सकरा के शराब माफिया बलिंद्र साह, मिठनपुरा के कन्हौली मठ के अनिल पटेल, खादी भंडार रोड के राजेश माली उर्फ राजेश भंडारी, नगर थाना के सिद्दिकी लेन के राजन उर्फ प्रदीप उर्फ राजा, बावन बीघा के नीलम सिन्हा, उनकी बहू और दो बेटा छोटू व बिट्टू को आरोपित बनाया गया है. पुलिस नीलम सिन्हा व उसकी बहू से पूछताछ करने के बाद दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
जानकारी हो कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बावन बीघा स्थित रोड नंबर-14 के एक मकान में भारी मात्रा में शराब रखी गयी है. सूचना के आलोक में दारोगा पंकज यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की. इस दौरान कमरे से 70 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी. जिस माफिया ने शराब की खेप मंगवायी थी, वह पहले भी नगर व मिठनपुरा थाने से जेल जा चुका है. पुलिस टीम ने मौके से नीलम सिन्हा व उनकी बहू को गिरफ्तार कर लिया़ हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही उनका किरायेदार व दो पुत्र मौके से फरार हो गया था. नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि गिरफ्तार दोनों महिला की शराब के धंधे में संलिप्तता मिली है. इसके आधार पर दोनों को जेल भेजा गया है.
Also Read: Bihar Weather: बिहार में आज बदलेगा मौसम, पटना में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार, जानें मौसम का अपडेट
पुलिस अधिकारी राघव दयाल ने बताया कि घर से थोक बिक्री नहीं होती थी. केवल सप्लाई का एक चेन बनाया गया था. महिलाएं इनती सफाई से सप्लाई का काम करती थी कि किसी को कानों-कान खबर नहीं होती थी. मामले में कई अन्य व्यापारियों के भी नाम सामने आ रहे हैं. पुलिस इस बारे में जानकारी ले रही है कि शराब की खेप कहां से मंगवाई गयी थी. इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं. जांच के लिए पुलिस की विशेष टीम काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










