बिहार अनलॉक- 5: मुख्य सचिव ने जिलों से लिया फीडबैक, खुल सकते हैं मंदिर-मस्जिद

Updated at : 31 Jul 2021 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार अनलॉक- 5: मुख्य सचिव ने जिलों से लिया फीडबैक, खुल सकते हैं मंदिर-मस्जिद

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कम पड़ते ही अब राज्य में अनलॉक-5 को लेकर मंथन शुरू हो गया है. मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने शुक्रवार को राज्य के सभी जिलाधिकारियों से अनलॉक-5 को लेकर फीडबैक लिया. उन्होंने इसको लेकर लगातार विशेषज्ञों से भी फीडबैक ले रहे हैं.

विज्ञापन

पटना. कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कम पड़ते ही अब राज्य में अनलॉक-5 को लेकर मंथन शुरू हो गया है. मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने शुक्रवार को राज्य के सभी जिलाधिकारियों से अनलॉक-5 को लेकर फीडबैक लिया. उन्होंने इसको लेकर लगातार विशेषज्ञों से भी फीडबैक ले रहे हैं.

कोरोना संक्रमण के कम होने के साथ ही सरकार अब स्कूल-काॅलेज के बाद मंदिर-मस्जिद और मॉल वगैरह खोलने पर विचार कर रही है. इस मामले में अंतिम फैसला तीन या चार अगस्त को आपदा प्रबंधन समूह (सीएमजी) की बैठक में लिया जायेगा.

मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कोरोना संक्रमण के मामलों पर अद्यतन स्थिति प्राप्त की. जिलों ने सरकार को जानकारी दी कि उनके प्रभार वाले जिलों में संक्रमण के नये मामलों में लगातार कमी आ रही है.

कोरोना जांच की संख्या पर्याप्त संख्या में की जा रही है. साथ ही अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण के प्रयास भी लगातार हो रहे हैं.

जानकारों का कहना है कि अधिसंख्य जिलाधिकारियों की सलाह है कि सरकार कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों का स्वास्थ्य विभाग के साथ आकलन कर लंबे समय से बंद मंदिर-मस्जिद, माॅल के साथ जिम वगैरह खोलने पर विचार कर सकती है. राज्य में फिलहाल अनलाक-4 जारी है. इसकी अवधि छह अगस्त को समाप्त हो रही है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन