25 अक्टूबर की टॉप 10 खबरें: अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से निकाला, बिहार में 12 कंपनियां करेंगी 4092 करोड़ का निवेश

Updated:
विज्ञापन

अनंत सिंह और गया में सम्राट चौधरी के कार्यक्रम की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार में राजनीति, निवेश, अपराध और मौसम से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आईं. JDU ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया, तो बोधगया में 12 कंपनियों ने 4,092 करोड़ रुपये के निवेश के लिए करार किया. सिवान ब्लास्ट, किसानों की सब्सिडी और छठ-दिवाली के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनों समेत 10 बड़ी खबरें यहां पढ़ें.

विज्ञापन

अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है. जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. पार्टी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है. इसके साथ ही बिहार विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की गई है. पार्टी ने पूर्व विधायक नीलम देवी को भी छह साल के लिए निष्कासित किया है.

विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार में 12 कंपनियां करेंगी ₹4,092 करोड़ का निवेश, CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुआ करार

बोधगया में 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ 4,092 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. ऊर्जा, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, कृषि और बायोटेक्नोलॉजी समेत कई क्षेत्रों में निवेश की योजना है. प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से बिहार में उद्योगों के विस्तार और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीवान विस्फोट: आलमपुर में ब्लास्ट के बाद बम निरोधक दस्ते का सर्च अभियान, दूसरे घरों और धान के खेतों से भारी मात्रा में पटाखे बरामद

सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में बीती रात भीषण विस्फोट में पांच लोगों की मौत के बाद प्रशासन की नींद खुली, तो गांव के घरों से लेकर धान के खेतों तक पटाखों की तलाश शुरू हो गयी. शनिवार की सुबह बम निरोधक दस्ते ने सर्च अभियान चलाया, तो खेतों में छिपाकर रखे गये पटाखे मिले. इसके बाद पूरे गांव में तलाशी ली गयी, जिसमें भारी मात्रा में पटाखे बरामद किये गये. सवाल यह है कि जिन पटाखों का भंडारण लोगों के घरों और खेतों में हो रहा था, उनकी भनक हादसे से पहले जिम्मेदार महकमों को क्यों नहीं लगी.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार के 9 जिलों के किसानों को मिलेंगे 8500 से 22500 रुपये, 25 अक्टूबर तक आवेदन का आखिरी मौका

बिहार के किसानों से जुड़ी जरुरी खबर है. राज्य के 9 जिले बाढ़ की वजह से काफी ज्यादा प्रभावित हुए थे. इन जिलों के किसानों की फसलों को काफी ज्यादा नुकसान भी पहुंचा था. ऐसे में बिहार सरकार कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत किसानों को सहायता राशि दे रही है. किसानों के बीच 8500 से 22500 रुपये सहायता राशि दी जा रही है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दहेज के लिए कहीं गर्भपात, कहीं हत्या की कोशिश, 15 दिनों में सामने आए 5 मामले

मुजफ्फरपुर में दहेज के लिए महिलाओं को प्रताड़ित करने के कई मामले सामने आए हैं. बीते 15 दिनों में महिला थाने में इस तरह की घटनाओं को लेकर करीब आधा दर्जन पीड़िताओं ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. किसी ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने, तो किसी ने गर्भपात कराने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार में इस दिन एंट्री ले सकता है चक्रवात, 28 अक्टूबर से मचेगी तबाही, मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने क्या बताया?

बिहार में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा मौसमी सिस्टम चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की आशंका है. प्रभात खबर से बातचीत में मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के वैज्ञानिक डॉ. आनंद शंकर ने बताया कि 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच मौसम की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरपुर में उपसभापति बोले- पेपर लीक करने वाले से ज्यादा दोषी खरीदने वाले, नैतिक शिक्षा पर दिया जोर

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक, बेहतर नौकरी और आर्थिक समृद्धि हासिल करना नहीं, बल्कि ईमानदार, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी होना चाहिए. नैतिकता के बिना प्रतिभा और संपन्नता समाज व राष्ट्र की स्थायी प्रगति का आधार नहीं बन सकती. वह शनिवार को जैविक खेती अभियान की ओर से एलएस कॉलेज के सभागार में आयोजित अबोध देवी स्मृति व्याख्यानमाला को संबोधित कर रहे थे.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Watch Video: गंगा पार करने की मजबूरी और गंदगी के बीच सफर! भागलपुर में स्टीमर की बदहाली पर भड़के यात्री, उठे सवाल

विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बंद होने के बाद गंगा पार करने के लिए बियाडा घाट से संचालित स्टीमर यात्रियों के लिए अहम साधन बने हुए हैं. लेकिन इन स्टीमर पर साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है. स्टीमर के अंदर गंदगी पसरी रहने के कारण लोगों को मजबूरी में उसी माहौल में बैठकर सफर करना पड़ रहा है. इससे यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मां की जिंदगी के लिए मांगी मन्नत, अब 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए दौड़ा मोनू, भावुक कर देगी कहानी

 कहा जाता है, जब इरादे मजबूत हों और दिल में सच्ची आस्था हो, तो मुश्किल से मुश्किल रास्ते भी छोटे पड़ने लगते हैं. बिहार के 19 साल के मोनू मेटुरबाला की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जो आज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है. एक बेटे का अपनी मां के लिए लिया गया संकल्प अब हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार के लिए वंदे भारत समेत चलेंगी 134 स्पेशल ट्रेनें, 5 दिसंबर तक होगा परिचालन, छठ-दिवाली पर राहत

 हर साल दिवाली और छठ के दौरान ट्रेनों में भीड़भाड़ की स्थिति हो जाती है. यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है. सफर के दौरान भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. ऐसे में रेलवे ने बिहार के लिए 134 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है. पूर्व मध्य रेलवे ने उत्तर और दक्षिण बिहार के लिए 67 जोड़ी ट्रेनों को चलाने की घोषणा की.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन