बिहार के स्कूलों में अब सेल्फी मोड में लगेगी हाजिरी, शिक्षकों को करना होगा ये भी काम

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Nov 2024 9:50 AM

विज्ञापन

bihar teacher news

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने कहा कि विभाग छात्रों के स्किल ट्रेनिंग को लेकर काम कर रहा है. साथ ही, एक दिसंबर से शिक्षकों के आने-जाने की निगरानी फोटो के साथ अटेंडेंस के माध्यम से होगी.

विज्ञापन

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने शनिवार को ‘शिक्षा की बात, हर शनिवार’ के दौरान शिक्षकों और छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि विभाग छात्रों के स्किल ट्रेनिंग को लेकर काम कर रहा है. इस माह ही इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक व आइटीआइ से स्कूलों को जोड़ा जायेगा. जिससे कक्षा आठ से लेकर 12वीं तक के छात्रों को स्किल ट्रेनिंग मिलेगी. साथ ही, एक दिसंबर से शिक्षकों के आने-जाने की निगरानी फोटो के साथ अटेंडेंस के माध्यम से होगी और जल्द ही विभाग के तरफ से एक एसओपी बनाया जाएगा.

स्कूलों में होगी वॉल पेंटिंग

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सभी स्कूलों में वॉल पेंटिंग का काम होगा. इसको लेकर विभाग ने तैयारी की है, जिसमें विभाग की ओर से यह तय किया जायेगा कि किस क्लास में किस तरह की पेंटिंग होगी. साथ ही, स्कूल की दीवारों पर महापुरुषों के स्लोगन भी रहेंगे. इस संबंध में सभी स्कूलों को पत्र भेजा जायेगा.

स्कूल टाइमिंग को लेकर विभाग कर रहा काम

स्कूल टाइमिंग को लेकर भी विभाग के स्तर पर काम किया गया है, जिसमें ऐसे स्कूल जहां कक्षा कम है. उन स्कूलों के हेडमास्टर ही शिक्षकों के लिए फलेक्सिवल टाइमिंग सेट करेंगे, ताकि शिक्षकों को परेशानी नहीं हो और बच्चे भी पूरी क्लास कर पाएं. उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से पोषक, किताब व बैग के लिए जो राशि दी जाती है. वह ऐसे समय में एक साथ दी जायेगी कि हर बच्चा निजी स्कूल की तरह जब अपने स्कूल में पहले दिन पहुंचे, तो उसके पास पोशाक के साथ किताब और बैग भी नया रहे.

Also Read: IPL ऑक्शन में बिहार के इन 4 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 13 साल के वैभव पर भी बरसेगा पैसा

क्लास मे होगा खेल व पेंटिंग सहित अन्य कार्यक्रम

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक आई कार्ड और क्यू आर कोड डाउनलोड कर पायेंगे. इसकी व्यवस्था की जा रही है. साथ ही, हर स्कूल में एक घंटे का क्लास होगा, जिसमें खेल व पेटिंग सहित अन्य कार्यक्रम होंगे. इसकी विभाग के स्तर पर निगरानी होगी. हेडमास्टर को भी इ-शिक्षा पर इस बारे में अपलोड करना होगा. स्कूलों में शौचालय की सफाई के लिए राशि दी जाती है, लेकिन कई जगहों से यह शिकायत मिलती है सफाई कर्मियों को नियमित राशि नहीं देने के कारण सफाई का काम ठीक से नहीं हो पाता है. इसे विभाग जल्द सुनिश्चित करेगा.

शिक्षकों के आने-जाने की निगरानी फोटो के साथ अटेंडेंस से होगी

एस. सिद्धार्थ ने कहा कि स्कूल में गपिसटिक करने वाले व मोबाइल देखने वाले शिक्षकों की संख्या कम है, लेकिन उनसे हम अपील करेंगे कि स्कूल में गपिसटिक नहीं करें. साथ ही, एक दिसंबर से शिक्षकों के आने-जाने की निगरानी फोटो के साथ अटेंडेंस के माध्यम से होगी और जल्द ही विभाग एक एसओपी बनायेगा. इसके माध्यम से बच्चों की शिकायत को सुलझाया जा सके. एसओपी में बाल संसद, स्टूडेंट कमेटी के पास शिकायत निबटारा को लेकर इस एसओपी में नियमानुसार बनाया जायेगा.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन