Bihar Student Credit Card: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड वाले कॉलेजों पर सरकार की सख्ती, अब हर संस्थान की होगी जांच

Updated:
विज्ञापन

सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

Bihar Student Credit Card: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से जुड़े निजी शिक्षण संस्थानों पर सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है. अब योजना में शामिल सभी संस्थानों की भौतिक जांच होगी. शिक्षा विभाग ने 30 दिसंबर तक जांच पूरी करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Bihar Student Credit Card: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से जुड़े शिक्षण संस्थानों को लेकर राज्य सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है. योजना में शामिल निजी शिक्षण संस्थानों की अब भौतिक जांच होगी. शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित संस्थानों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की जांच के लिए जिला स्तर पर समिति गठित करने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह जांच शैक्षणिक सत्र 2026-27 को ध्यान में रखकर की जा रही है. निजी संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं के साथ शैक्षणिक माहौल की भी जांच होगी. संस्थान में जमीन, भवन और पढ़ाई से जुड़ी सुविधाओं की स्थिति देखी जायेगी.

नैक और एनआईआरएफ को लेकर भी निर्देश

शिक्षा विभाग ने संस्थानों को नैक से कम से कम सी ग्रेड हासिल करने की दिशा में पहल करने को कहा है. इसके अलावा राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की वार्षिक रैंकिंग में स्थान पाने या राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड से मान्य पाठ्यक्रम संचालित करने की दिशा में भी जरूरी कदम उठाने को कहा गया है.

1 सितंबर से पोर्टल पर देना होगा रिकॉर्ड

संबंधित संस्थानों को निर्धारित पोर्टल पर अपनी जरूरी जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे. इसके लिए 1 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है.

संस्थानों की ओर से उपलब्ध कराये गये दस्तावेजों के आधार पर जांच होगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति यह जांच करेगी. जरूरत पड़ने पर भूमि और भवन से जुड़ी जानकारी रखने वाले अधिकारियों को भी समिति में शामिल किया जा सकेगा.

विभाग ने सभी जिलों में संबंधित संस्थानों की स्थलीय जांच 30 दिसंबर तक पूरी करने का निर्देश दिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पंचायती राज विभाग की अंकेक्षक परीक्षा का रिजल्ट जारी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शनिवार को पंचायती राज विभाग के तहत अंकेक्षक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है. परीक्षा में कुल 1248 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है.

सामान्य वर्ग का कटऑफ 92 अंक

परीक्षा में सामान्य वर्ग का कटऑफ सबसे अधिक 92 अंक रहा. श्रेणीवार सफल अभ्यर्थियों में अनारक्षित वर्ग के 702, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 138, अनुसूचित जाति के 148, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 105 और पिछड़ा वर्ग के 105 अभ्यर्थी शामिल हैं. पिछड़े वर्ग की महिला श्रेणी से 39 अभ्यर्थी सफल हुए हैं.

दिव्यांग और स्वतंत्रता सेनानी कोटे से भी चयन

दिव्यांगता के आधार पर मिलने वाले क्षैतिज आरक्षण के तहत कुल 35 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. वहीं, भूतपूर्व स्वतंत्रता सेनानियों के नाती-नतिनी और पोता-पोती कोटे में 20 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है.

Also Read: कालीन भैया की अगली पसंद ‘क्रिमिनल जस्टिस’, पंकज त्रिपाठी ने बताया- ‘मिर्जापुर’ के बाद किस सीरीज पर बनाना चाहेंगे फिल्म



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन