ePaper

बिहार राज्य महिला आयोग ढाई साल से अधिक समय है भंग, अब तक नहीं हो पायी नियुक्ति, 3270 आवेदन लंबित

Updated at : 09 May 2023 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार राज्य महिला आयोग ढाई साल से अधिक समय है भंग, अब तक नहीं हो पायी नियुक्ति, 3270 आवेदन लंबित

महिला आयोग के भंग होने के बाद से 1415 आवेदनों पर कार्रवाई नहीं हो पायी है. वहीं, आज भी पोस्ट के जरिये कई पीड़िताएं अपना आवेदन महिला आयोग भेजती हैं, लेकिन वे सभी बस रजिस्टर में दर्ज हो कर रह जाते हैं.

विज्ञापन

पटना. महिला आयोग को भंग हुए दो साल सात महीने हो चुके हैं. अब तक आयोग की सदस्यों और अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पायी है. इसके कारण महिला आयोग में आने वाली पीड़िताओं का न तो आवेदन लिया जा रहा है और न ही उनकी सुनवाई हो रही है. आये दिन पीड़िताओं के परिजन आयोग के गठन को लेकर पूछताछ करने के लिए आते हैं. कई पीड़िताएं अपने घर को फिर बसाने के लिए गुहार लगाती हैं. यहां पीड़िताएं जब अपना आवेदन लेकर आती हैं, तो उन्हें महिला थाना या फिर महिला हेल्पलाइन जाने की सलाह दी जाती है. आयोग में अब तक 3270 आवेदन पेंडिंग हैं. इन आवेदनों का रजिस्टर मेंटेन किया जाता है.

भंग होने के बाद से 1415 आवेदनों पर कार्रवाई नहीं

साल 2020 में कुल 3053 आवेदन आये थे. आयोग के भंग होने के बाद से 1415 आवेदनों पर कार्रवाई नहीं हो पायी है. वहीं, आज भी पोस्ट के जरिये कई पीड़िताएं अपना आवेदन महिला आयोग भेजती हैं, लेकिन वे सभी बस रजिस्टर में दर्ज हो कर रह जाते हैं. साल 2021 में पोस्ट के जरिये 2544 आवेदन आये, जबकि साल 2022 दिसंबर तक 2590 और इस साल अब तक 680 आवेदन आये हैं.

पूर्व अध्यक्ष के पास हर दिन पीड़िताएं करती हैं कॉल

पूर्व अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा बताती हैं कि पीड़िताएं और उनके परिजन रोजाना उन्हें कॉल कर मदद की गुहार लगाते हैं. वह उन्हें समझाती हैं कि आयोग भंग हो गया है और वह अब अध्यक्ष नहीं हैं. बावजूद इसके वे उनसे मदद की गुहार लगाते हैं. पूर्व अध्यक्ष होने के नाते वह प्रशासन से बात कर पीड़िताओं की मदद भी करती हैं.

Also Read: Gold Price: पांच साल में 25780 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ा सोने का भाव, जानिए पटना में क्या है रेट
महिलाओं का आज भी महिला आयोग पर है भरोसा

उप सचिव अंजू कुमारी बताती हैं कि आयोग भंग हुए दो साल से ज्यादा हो गया है. आयोग के भंग होने के बाद से कोई सुनवाई नहीं हुई है. हमारे पास कई बार ऐसे भी आवेदन आये, जिनमें त्वरित कार्रवाई करने की जरूरत थी. ऐसे में उचित कार्रवाई के लिए आवेदन को संबंधित जिलों के एसपी को भेजा जाता है.आज भी कई महिलाओं को आयोग के पुनर्गठन का इंतजार है. उनका कहना है कि यहां पर मामले को गंभीरता से लेकर तुरंत कार्रवाई होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन