नॉन-इंटरलॉकिंग के कारण बिहार में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, जानिये किन ट्रेनों को किया गया रद्द
पूमरे से गुजरने वाली ट्रेनों को आंशिक रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलायी जायेंगी.
पटना. उत्तर पश्चिम रेलवे के मेड़ता रोड व खारिया खंगार स्टेशनों के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग काम के कारण ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है. इसे लेकर पूमरे से गुजरने वाली ट्रेनों को आंशिक रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलायी जायेंगी. पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी.
आपके शहर में
हावड़ा से प्रस्थान करने वाली 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस जयपुर एवं जोधपुर के बीच 16, 19, 20, 22 व 23 फरवरी को आंशिक रूप से रद्द रहेगी. जोधपुर से प्रस्थान करने वाली 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस जोधपुर व जयपुर के बीच 18, 21, 22, 24 व 25 फरवरी को आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 17, 18 व 21 फरवरी को जयपुर-रींगस-सीकर-चुरू-बीकानेर के रास्ते चलायी जायेगी. 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 19, 20 व 23 फरवरी को बीकानेर-चुरू-सीकर-रींगस-जयपुर के रास्ते चलायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए