Bihar Police Fireman Result : बिहार पुलिस फायरमैन रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स को फॉलो कर जानें परीक्षा परिणाम

Updated at : 05 Sep 2022 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Police Fireman Result : बिहार पुलिस फायरमैन रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स को फॉलो कर जानें परीक्षा परिणाम

Bihar Police Fireman Result: बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज सोमवार को जारी कर दिया है. लिखित परीक्षा में कुल 893 परीक्षार्थी सफल हुए हैं. अब नवंबर में फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

पटना: बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती परीक्षा (Bihar Police Fireman Recruitment Exam 2022) का रिजल्ट आज सोमवार को जारी कर दिया है. लिखित परीक्षा में कुल 893 परीक्षार्थी सफल हुए हैं. अब नवंबर में फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा परिणाम को को केंद्रीय चयन परिषद बिहार के ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है. बता दें कि परीक्षा का आयोजन बीते 27 मार्च 2022 को किया गया था. जिसमें बिहार भर से लाखों अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी थी.

अहम बातें….

बिहार अग्निशमन सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी

लिखित परीक्षा में 893 परीक्षार्थी हुए सफल

नवंबर में फिजिकल टेस्ट का होगा आयोजन

इन स्टेप्स को फॉलो कर परीक्षा परिणाम जानें

  • केंद्रीय चयन परिषद बिहार की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करें

  • आवेदक BPSSC Bihar Police Fireman Result 2022 पर क्लिक करें

  • बिहार पुलिस फायरमैन रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें

  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर दिखेगा

  • इसमें आप अपना रोल नंबर और कट ऑफ मार्क्स भी चेक कर सकते हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन