भागलपुर में बदमाशों के सामने दो बार गयी पुलिस, दोनों बार पिटकर लौटे वापस, जानें क्या है मामला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2023 8:01 AM
भागलपुर में झगड़ा हटाने गये एक पुलिस कर्मी को बदमाशों ने गली में खिंचकर जमकर पिटाई कर दी. घटना के बाद पुलिस दोबारा दलबल के साथ पहुंची. इस बार भी पुलिस बदमाशों के हाथों पिट गयी.
भागलपुर: इशाकचक थाना क्षेत्र के समीप गुमटी नंबर तीन के पास मंगलवार रात टोटो पार्किंग को लेकर दो चालक आपस में भीड़ गये. इसी दौरान वहां से गुजर रहे इशाकचक थाना के सिपाही रंजन कुमार की उन पर नजर पड़ी, तो वे दोनों टोटो चालक को छुड़ाने लगे. इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ मनबढ़ू युवकों ने पुलिसकर्मी को पकड़ लिया और उसे उठा कर पास की एक गली में ले गये. जहां उसकी पिटाई की और फिर छोड़ दिया.
इसके बाद पुलिसकर्मी थाना पहुंचा. वहां उसने थाना में मौजूद सहयोगी पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद वह वर्दी पहनकर अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्हें पिटाई करने वाले युवकों की पहचान कर उन्हें पकड़ ही रहे थे कि उक्त युवकों ने दोबारा पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया. सिपाही रंजन कुमार का आरोप था कि दोबारा वर्दी में जाने के बावजूद मनबढ़ू कुछ युवकों ने उनके और उनके सहयोगियों के साथ मारपीट की. इसमें उनका वर्दी भी फट गया.
-
झगड़ा हटाने पहुंची पुलिसकर्मी को गली में खींच कर पीटा
-
टोटो पार्किंग के लिये लड़ रहे थे दो चालक
-
दलबल के साथ दोबारा पहुंची पुलिस को फिर से की पिटाई
-
नशे में होने की जतायी आशंका
घटना की सूचना मिलते ही सीआइएटी बल के जवानों को मौके पर बुलाया गया. इस दौरान पुलिस ने खदेड़ कर दो लोगों को पकड़ लिया और उन्हें लेकर थाना आ गयी. इसकी जानकारी मिलते ही बरहपुरा सहित भीखनपुर मोहल्ले के दर्जनों लोग थाना पहुंच गये. जहां देर रात तक पकड़े गये दो व्यक्तियों को छुड़ाने के लिये पुलिस और लोगों के बीच समझौता चलता रहा.
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा थी कि पकड़े गये लोगों के हाई प्रोफाइल रिश्ते होने की वजह से पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है. हालांकि वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही. वहीं इशाकचक थानाध्यक्ष अपने किसी निजी कार्य से भागलपुर जिला में मौजूद नहीं थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










