शादी का झांसा देकर नाबालिग से बनाया संबंध, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

पटना में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की (16) से शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है.
पटना : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की (16) से शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है. घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के पूर्वी लोहानीपुर की है. आरोप है कि बाढ़ थाना क्षेत्र के धनावा गांव का रहने वाला ज्ञान विष्णु आर्या पटना के पूर्वी लोहानीपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था. इस दौरान पड़ोस में रहने वाली लड़की से उसे प्रेम हो गया. इसके बाद उसने बहला-फुसला कर नाबालिग से संबंध बना लिया. पिछले एक साल से वह संबंध बना रहा था. इस बीच वह गर्भवती हो गयी.
छह महीना बीतने के बाद मंगलवार को घरवालों को इसकी जानकारी हुई. पीड़िता ने खुद परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद उसकी मेडिकल जांच करायी गयी है. अभी जांच रिपोर्ट नहीं आयी है. लेकिन, उसके गर्भवती होने की पुष्टि हो चुकी है. इसके बाद घरवालों ने प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने कांड संख्या-136/20 के तहत धारा 376, 13, 14 पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपित छात्र फरार हो गया था. लेकिन, पीड़िता के घरवालोें के प्रयास से उसे पूर्वी लोहानीपुर से ही पकड़ लिया गया. उसकी जमकर पिटायी की गयी. इसके बाद पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस पूछताछ कर रही है. आरोपित को गुरुवार को जेल भेजा जायेगा.
कदमकुआं पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है. बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. अब उसका बयान कोर्ट में 164 के तहत दर्ज कराया जायेगा. उसने आरोप लगाया है कि ज्ञान विष्णु आर्या उससे होटल व रेस्टोरेंट में मिलता था. बाद में उसने शादी करूंगा, यही कह कर संबंध बनाया. लेकिन, जब उसे पता चला कि पीड़िता गर्भवती हो गयी है, तो आरोपित युवक दूर रहने लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajat Kumar
Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




