ePaper

Bihar Panchayat Chunav से पहले बदमाशों ने रायफल की गोलियों की माला पहन तस्वीर किया वायरल, मतदाताओं में दहशत

Updated at : 01 Oct 2021 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Panchayat Chunav से पहले बदमाशों ने रायफल की गोलियों की माला पहन तस्वीर किया वायरल, मतदाताओं में दहशत

Bihar Panchayat Chunav 2021: बिहार में इस समय पंचायत चुनाव का माहौल चारों तरफ बना हुआ है. सभी प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे है. इसी बीच नौबतपुर इलाके से एक तस्वीर वारल हो रहा है. इ

विज्ञापन

Bihar Panchayat Chunav 2021: बिहार में इस समय पंचायत चुनाव का माहौल चारों तरफ बना हुआ है. सभी प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे है. इसी बीच नौबतपुर इलाके से एक तस्वीर वारल हो रहा है. इस तस्वीर में एक युवक रायफल की गोलियों की माला महना हुआ है. इस तस्वीर को देखकर मतदाताओं में दहशत का माहौल बना हुआ है.

बतादें कि आगामी 8 अक्टूबर को नौबतपुर पंचायत में तीसरे चरण का मतदान होना है. मतदान के दौरान यहां अभी से ही लोगों में भय का माहौल बना है. वहीं, दो सप्ताह पहले नवही पंचायत का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बार-बालाओं के साथ डांस करते हुए दो लोग बंदूक से फायरिंग करते हुए दिखें थे.

इस मामले में पुलिस द्वारा सत्यापन के बाद अभी तक गिरफ्तारी भी नहीं हो पायी है, तब तक गोलियों की माला पहने एक और युवक की तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वायरल तस्वीर में एक युवक मोतियों की जगह राइफल की गोलियों का माला पहना हुआ है.इलाके में चर्चा है कि इस तरह की तस्वीर दिखाकर लोगों में भय का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

तस्वीर में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक 315 बोर की गोलियों का माला बनाकर पहना है. तस्वीरों में दिख रहा यह युवक इब्राहिमपुर पंचायत के गदाईपुर का बताया जा रहा है. हालांकि वायरल तस्वीर की सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता. ऐसे में नौबतपुर पंचायत में स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान की कल्पना कितना उचित होगा, यह आगामी 8 अक्टूबर को होने वाले पंचायत चुनाव के दिन ही पता चलेगा.

ग्रामीणों का कहना है कि वायरल तस्वीर गदाईपुर गांव के एक ही युवक का प्रतीत हो रहा है. वायरल वीडियो पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई है कि नौबतपुर प्रखंड के इब्राहिमपुर पंचायत में चुनाव को डिस्टर्ब करने की कोशिश की जा सकती है.

लोगों को यह भी डर सताने लगा है कि क्या पंचायत चुनाव के दौरान नौबतपुर में शांतिपूर्ण माहौल में पंचायत चुनाव होगा यान नहीं! सूत्र के अनुसार वायरल तस्वीर वाला युवक अपराधी प्रवृति का है, जो हथियारों की सप्लाई भी करता है. नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन