Bihar Panchayat Chunav : पंचायत चुनाव से पहले शराब माफिया और अपराधी सक्रिय ! बिहार में गांव की सत्ता पर कब्जा जमाने के लिए कर रहे ये साजिश, पढ़ें Exclusive Report
Bihar Panchayat Election 2021 Latest News : बिहार में पंचायत चुनाव से पहले मुखिया और सरपंच की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई है. दरअसल, चुनाव से पहले राज्य में माफिया और अपराधी एक्टिव होने लगे हैं, जिसके कारण लगातार मुखिया और सरपंच से जुड़ा केस थाने में पहुंचने लगे हैं. बताते चलें कि बिहार में होली के बाद पंचायत चुनाव होना है.
Bihar Panchayat Chunav : बिहार में पंचायत चुनाव से पहले मुखिया और सरपंच की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई है. दरअसल, चुनाव से पहले राज्य में माफिया और अपराधी एक्टिव होने लगे हैं, जिसके कारण लगातार मुखिया (Mukhiya) और सरपंच से जुड़ा केस थाने में पहुंचने लगे हैं. बताते चलें कि बिहार में होली (Holi 2021) के बाद पंचायत चुनाव होना है.
आपके शहर में
बताया जा रहा है कि बिहार में पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट के बीच अपराधी और माफिया भी सक्रिय होने लगे है, जिससे मुखिया और सरपंच और भावी उम्मीदवारोंं की टेंशन बढ़ने लगी है. इतना ही नहीं, कई जगहों पर खूनी खेल और रंगदारी मांगने जैसी घटना भी घटी है. ऐसे में पुलिस महकमे और खूफिया तंत्र की भी परेशानी बढ़ने लगी है.
मुजफ्फरपुर में मांगी रंगदारी- बता दें कि मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना अंतर्गत एक मुखिया पति से अपराधियों ने 50 लाख रंगदारी की मांंग की है. वहीं रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
भागलपुर में हत्या– बिहार में पंचायत चुनाव 2021 से पहले मुखिया चुनाव को लेकर हत्या का खैल शुरू हो गया है. बीते दिनों भागलपुर जिले के नवगछिया में पकरा गांव में मुखिया चुनाव में खड़ा नहीं होने की धमकी दिए जाने के बाद मुखिया कदम देवी के बेटे कुमार गौरव उर्फ कुमोद शर्मा को अपराधियों ने दिन दहाड़े गोलियों से भून दिया.
शराब माफिया चाहते हैं चुनाव लड़ना– पंचायत चुनाव से पहले शराब माफिया भी राज्य के कई इलाकों में सक्रिय होने लगे हैं. शराब माफिया पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) लड़ने की तैयारियां कर रह हैं. वे अपनी हैसियत के अनुसार जिला परिषद से लेकर वार्ड सदस्य पद के चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गये हैं. इस धंधे से जुड़े गांव-मोहल्लों में शराब की होम डिलवरी करने वाले भी अपने आका को विजय श्री दिलवाने के होड़ में लग गये हैं. माफियाओं के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा से रसूखदार भावी प्रत्याशियों में हड़कंप है.
Also Read: EPFO : अब आसानी से होगा ईपीएफओ से जुड़ा हर काम, विभाग लेने जा रही है ये बड़ा फैसला
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए