ePaper

Bihar Panchayat Chunav : बिहार में मुखिया-सरपंच के चुनाव से पहले बढ़ी बीडीओ की टेंशन ! जानें पूरा मामला

Updated at : 04 Feb 2021 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Panchayat Chunav : बिहार में मुखिया-सरपंच के चुनाव से पहले बढ़ी बीडीओ की टेंशन ! जानें पूरा मामला

Bihar Panchayat Chunav 2021 : बिहार में पंचायत चुनाव से पहले प्रखंड विकास पदाधिकारियों की टेंशन बढ़ गई है. दरअसल राज्य निर्वाचन आयोग ने अपने एक आदेश में कहा है कि मतदाता सूची पर फाइनल कार्य प्रखंड के बीडीओ को ही करना होगा. यानी बीडीओ मतदाता सूची के प्रारूप को अंतिम रूप देंगे. बता दें कि लगातार मतदाता सूची को लेकर बिहार में सवाल उठने लगा था.

विज्ञापन

Bihar Panchayat Chunav : बिहार में पंचायत चुनाव से पहले प्रखंड विकास पदाधिकारियों की टेंशन बढ़ गई है. दरअसल राज्य निर्वाचन आयोग ने अपने एक आदेश में कहा है कि मतदाता सूची पर फाइनल कार्य प्रखंड के बीडीओ (BDO) को ही करना होगा. यानी बीडीओ मतदाता सूची के प्रारूप को अंतिम रूप देंगे. बता दें कि लगातार मतदाता सूची को लेकर बिहार में सवाल उठने लगा था.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार में मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया है, जिसको लेकर लगातार सवाल उठाया जा रहा है. इसी को देखते हुए चुनाव आयोग (Election Commission) ने निर्देश दिया है कि सभी जगहों पर सूची को फाइनल करने का काम बीडीओ करेंगे. फाइनल मतदाता सूची फरवरी के अंतिम हफ्ते तक निर्वाचन आयोग को सौंपना होगा.

बीडीओ को करना होगा सत्यापन – आयोग के सचिव की ओर से जारी नोटिफिकेशन मेंं कहा गया है कि सभी बीडीओ मतदाता सूची तैयार करेंगे और प्रेक्षक उसका सत्यापन करेंगे, जिन मतदाताओं का नाम जोड़ना होगा, निर्वाचन पदाधिकारी से उसकी अनुमति लेनी होगी. इसके अलावा बीडीओ जिम्मेदारी निर्धारित कर अभिलेख तैयार करेंगे कि किसकी चूक से मतदाताओं का नाम सूची से कट गया था. या जानबूझकर काटा गया था.

मतदान केंद्र को लेकर भी तैयारी शुरू- राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी एक अन्य नोटिफिकेशन के मुताबिक राज्य में वोटिंग सेंटल की तैयारी का निर्देश दिया गरा था. आयोग ने निर्देश दिया है कि चुनाव से पहले सभी जिले में अधिकृत अधिकारियों को मतदान केंद्र का जायजा लेना है. अधिकृत अधिकारी मतदान केंद्र की लिस्ट जिला निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपेंगे, जिसे आयोग की सहमति से प्रकाशित किया जा सकता है.

Also Read: Bihar News : हो गया खुलासा ! इस वजह से चिराग पासवान ने NDA के साथ मिलकर नहीं लड़ा था बिहार चुनाव?

Posted By: Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन