Bihar Newsः अदने से कर्मी पर गरजे RJD MLA, कहा- मारते मारते लाठी से देह तोड़ देंगे

बिहार के जहानाबाद से एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में आरजेडी के विधायक सुदय यादव जहानाबाद के प्रखंड कर्मचारी को लाठी डंडे से मारकर हाथ पांव तोड़ने की बात कह रहे हैं.
“ढेर अल-बल बोले तो बुखार छुड़ा देंगे! मारते लाठी देह हाथ तोड़ देंगे!” ऐसा कहना है जहानाबाद से आरजेडी के ‘लाठीबाज’ विधायक सुदय यादव (Suday Yadav) का. जहानाबाद प्रखंड कार्यालय में एक अदने से कर्मी को हड़काते हुए उन्होंने ये बात कही. अब उनका यह वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में आरजेडी विधायक एक कर्मी को कहते हैं कि ” अगर किसी ने अल-बल बोला तो बुखार छोड़ा देंगे.” ये बोलकर जब वो कमरे से बाहर निकलने लगते हैं, तो उनका एक शख्स पैर छूता है. लेकिन वे उसे नजरंदाज कर देते हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=uh6wbyl3rtw
दरअसल यह मामला जहानाबाद प्रखंड कार्यालय का है. अपने एक कार्यकर्ता पर विधायक जी प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे. जहां उन्होंने काम में टाल मोटल करने के आरोपी कर्मी को जमकर फटकार लगाई. हालांकि, इस दौरान कर्मी दस्तावेज में कमी होने की बात कहते हुए अपनी सफाई देता रहा. लेकिन, विधायक ने उसकी एक नहीं सुनी. वे उस पर बरसते रहे. बाहर निकलने से पहले वे एक और कर्मचारी को धमकी देते हुए कहते हैं, “आपको भी बोल दे रहे हैं.” फिर भी जब उनका मन नहीं भरा तो बाहर निकलते ही उन्होंने कहा, “मार के लाठी से देह-हाथ तोड़ देंगे.” दरअसल, आरजेडी विधायक एक आम आदमी की शिकायत पर
आरजेडी विधायक सुदय यादव ने इस संबंध में कहा कि मकर संक्रांति के बाद कलम और लाठी दोनों का प्रयोग करेंगे. उनका यह भी कहना है वे कार्यालयों के भ्र्ष्टाचार से तंग आ चुके हैं. कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




